फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: आरती के खुलासे से भाई कृष्णा और भाभी भी हैरान, 13 की उम्र में हुई थी दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 13 Jan 2020 10:51 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 13 Jan 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 arti singh reveals molested  kashmira shah and krushna both unaware
bigg boss 13 - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' में वीकेंड का वार में फिल्म 'छपाक' की टीम घर के अंदर पहुंचीं। इस दौरान एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल ने एक-एक कर सभी घरवालों से अपने बारे में कोई ऐसी बात बताने के लिए कहा जिनसे उबरकर आज वो यहां तक पहुंचे हैं। इस दौरान गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

bigg boss 13 arti singh reveals molested  kashmira shah and krushna both unaware
आरती सिंह - फोटो : Twitter

आरती ने बताया कि जब वो 13 साल की थीं तब उन्हें घर के एक कमरे में बंद करके लगभग दुष्कर्म की कोशिश की गई थी। उनके घर के नौकर ने दुष्कर्म की कोशिश की थी। अपनी जान बचानेे के लिए आरती घर की छत से कूद गई थीं। आरती की आपबीती सुनकर फैंस तो हैरान हैं हीं, साथ ही उनके भाई कृष्णा अभिषेक और भाभी कश्मीरा शाह को भी पहली बार इस बारे में पता चला है।

bigg boss 13 arti singh reveals molested  kashmira shah and krushna both unaware
arti singh - फोटो : social media

अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला से बात करते हुए कश्मीरा ने कहा कि 'मुझे इस बारे में बिल्कुल भी नहीं पता था। कृष्णा और मुझे तो इसका आइडिया भी नहीं था। बाद में जब मैं आरती से इस बारे में बात करूंगी तभी सारी चीजें साफ हो पाएंगी। मुझे यह सुनकर काफी दुख पहुंचा है। काश वो हमसे ये सब कहती।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 arti singh reveals molested  kashmira shah and krushna both unaware
kashmira shah - फोटो : social media

कश्मीरा आगे कहती हैं कि 'जिसने आरती का शोषण किया मैं उस आदमी को मार देना चाहती हूं। मैं ऐसी इंसान हूं जो पीड़ितों के लिए खड़ी हुई हूं और मुझे ही नहीं पता था कि मेरे परिवार में कोई पीड़ित है।' बता दें  कि फैमिली राउंड में पहले कृष्णा अभिषेक के घर में जाने की चर्चा थी लेकिन दूसरे चैनल के साथ करार के चलते वो नहीं जाएंगे। आरती से मिलने उनकी भाभी कश्मीरा जा सकती हैं।

विज्ञापन
bigg boss 13 arti singh reveals molested  kashmira shah and krushna both unaware
आरती सिंह - फोटो : social media

इससे पहले आरती ने बताया कि इस हादसे के बाद उन्हें पैनिक अटैक आने शुरू हो गए। पिछले सात-आठ सालों से अभी वो बेहतर हैं। बता दें कि बिग बॉस के घर में भी एक बार आरती को पैनिक अटैक आया था। आरती कई बार बता चुकी हैं कि वो डिप्रेशन की शिकार रही हैं।

जेएनयू पर रवीना टंडन का बयान और छपाक की हेमा मालिनी ने की तारीफ सहित पांच बड़ी खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed