अरहान खान (Arhaan Khan) ने रश्मि देसाई (Rashami Desai) को घरवालों के सामने प्रपोज किया था। जिसे अभिनेत्री ने स्वीकार किया और दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई। इसके बाद वीकेंड का वार में सलमान खान ने अरहान खान की निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया। इस खुलासे के बाद रश्मि देसाई घरवालों के सामने फूट-फूटकर रोईं। यहां तक कि सलमान घर के अंदर रश्मि को संभालने भी गए थे। सलमान के अरहान पर इस खुलासे के बाद उन पर कई आरोप लगे। जानिए अब तक अरहान पर कौन-कौन से खुलासे हो चुके हैं।
Bigg Boss 13: अरहान पर अब तक हो चुके 5 खुलासे, सलमान ने तो रश्मि को बताया था शादी और बच्चे का सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान ने खोला अरहान का राज
बीते वीकेंड का वार में सलमान खान बहुत गुस्से में थे। सलमान ने अरहान से कहा था 'आपको बहुत शौक है बाहर की बातें घर के अंदर करने की। अब तुम बताओ तुम्हारे घर में कौन-कौन है?' अरहान ने कहा था- 'माता-पिता, भाई और बहनें।' इसके बाद सलमान कहते हैं- 'शादी और बच्चा।' सलमान के यह कहते ही रश्मि चौंक गईं। इसके साथ ही घरवालों के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं।
अरहान पैसों का कर रहे दुरुपयोग- रिपोर्ट
पिंकविला वेबसाइट में छपी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ। इस रिपोर्ट में रश्मि देसाई के करीबी सूत्रों ने अरहान खान को लेकर बड़ा बयान दिया। सूत्रों के मुताबिक- 'रश्मि अरहान पर भरोसा करती हैं। बिग बॉस में जाने से पहले रश्मि ने अरहान को अपने बैंक अकाउंट्स और घर संभालने की जिम्मेदारी दी थी। रश्मि बिग बॉस में हैं तो अरहान अब उनके पैसों का दुरुपयोग कर रहे हैं।'
रश्मि के घर पर रह रहा परिवार-रिपोर्ट
पिंकविला वेबसाइट के अनुसार - 'अरहान ने रश्मि की सेविंग्स खर्च करनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही अरहान ने रश्मि देसाई के घर पर रहना भी शुरू कर दिया है। अरहान के घर में दोबारा जाने के बाद अब अरहान का परिवार रश्मि के घर पर रह रहा है। रश्मि को इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। रश्मि के करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों को यह सब पता है लेकिन वह कुछ नहीं कर पा रहे हैं।'
पांच साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में अरहान खान-अमृता धनोआ
अमृता धनोआ ने अरहान पर आरोप तब लगाए थे जब वह 'बिग बॉस' शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने से पहले घर में रह रहे थे। अमृता के दावे के मुताबिक वह और अरहान पांच साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। वो धोखेबाज है इसलिए मैंने उसे अपने घर से बाहर निकाल दिया था। अमृता का कहना है कि उन्होंने दो साल पहले अरहान को एक लाख रुपये दिए थे। उस वक्त अरहान 'बढ़ो बहू' सीरियल में काम कर रहे थे। अरहान ने उनके पैसे अभी तक नहीं लौटाए।
कपिल शर्मा के बाद इस अभिनेत्री के घर गूंजी किलकारियां, 'बिग बॉस 13' की देवोलीना से है खास रिश्ता