फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: शहनाज की चाल के आगे फेल हो गए सिद्धार्थ शुक्ला, नॉमिनेट हुए ये 10 कंटेस्टेंट्स

Wed, 08 Jan 2020 03:47 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 08 Jan 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 10 Contestants nominated Siddharth Shukla shehnaz kaur gill Rashami Desai Paras Chhabra
Siddharth, Shehnaz and Paras - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस बार नॉमिनेशन प्रक्रिया में कोई भी सुरक्षित नहीं बचा। यानी कि 'बिग बॉस 13' में ऐसा पहली बार हुआ है कि पूरा घर एक साथ बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गया। खास बात है कि इस बार नॉमिनेशन प्रक्रिया में सभी घरवालों को अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को बचाने के लिए घर की किसी एक चीज का त्याग करना था। घरवालों ने किसी भी चीज का त्याग न करके पूरे घर को नॉमिनेट कर दिया।

Bigg Boss 13 10 Contestants nominated Siddharth Shukla shehnaz kaur gill Rashami Desai Paras Chhabra
Siddharth Shukla and Shefali - फोटो : twitter

नॉमिनेटेड सदस्यों के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, आरती सिंह, रश्मि देसाई, शेफाली जरीवाला, आसिम रियाज, विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली हैं। दरअसल, इस बार 'बिग बॉस' नॉमिनेशन प्रक्रिया में जबरदस्त ट्विस्ट लेकर आए। इस ट्विस्ट के बाद घरवालों के बीच जबरदस्त बहस भी देखने को मिली। 

Bigg Boss 13 10 Contestants nominated Siddharth Shukla shehnaz kaur gill Rashami Desai Paras Chhabra
Paras and Mahira - फोटो : twitter

सबसे पहले 'बिग बॉस' ने कंटेस्टेंट्स को बताया कि इस बार घर से बेघर होने के लिए पूरा घर नॉमिनेटेड हैं। इस प्रक्रिया में आपको दो विकल्प मिलेंगे। जिसमें एक विकल्प में घर की चीज होगी और दूसरे विकल्प में घर के किसी सदस्य को सुरक्षित कर सकते हैं। पहला विकल्प है गॉर्डन एरिया में मौजूद ग्रीन बेड। इस बेड के त्याग के बदले आप किसी एक सदस्य को नॉमिनेट कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 10 Contestants nominated Siddharth Shukla shehnaz kaur gill Rashami Desai Paras Chhabra
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
आरती सिंह और पारस माहिरा को बचाने को कह रहे होते हैं। इसके बाद शहनाज कहती हैं कि मुझे नहीं बचानी माहिरा। शहनाज के इस फैसले के बाद पारस और माहिरा गॉर्डन एरिया में बात कर रहे होते हैं। माहिरा गुस्से में कहती हैं- 'मुझे इसकी आवाज से चिढ़ मचती है।' जवाब में पारस ने कहा- 'वो अपना व्यक्तित्व दिखा रही है।' 
विज्ञापन
Bigg Boss 13 10 Contestants nominated Siddharth Shukla shehnaz kaur gill Rashami Desai Paras Chhabra
Siddharth and Paras - फोटो : twitter

इसके बाद शहनाज घरवालों से कह रही हैं कि 'अगर डर नहीं लगता नॉमिनेट होने से तो बचा क्यों रहे हो? तुम्हारें जैसे को खेल मैं सिखा दूंगी। मुझे कोई क्या सिखाएगा?' इसके बाद शहनाज आसिम से कहती हैं कि 'वह तो वैसे ही बच जाएगी क्योंकि वो तो मजबूत खिलाडी़ है न?टॉप टू में है न।' इसके बाद शहनाज और आसिम दोनों हंसने लगते हैं। इस तरह से घरवालों को बिग बॉस ने चार बार मौका दिया। खास बात है कि बिग बॉस ने आखिरी दो बार सुरक्षित करने वाले सदस्यों की संख्या भी बढ़ाई। हालांकि घरवालों ने फैसला किया कि सभी नॉमिनेट होंगे। 

शहनाज का हाथ मोड़ने की वजह से सिद्धार्थ शुक्ला पर भड़के दर्शक, कहा, 'उनको गिरफ्तार करो..'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed