फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिनाले के बाद श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- 'वो मतलबी नहीं है जब उन्होंने..'

Mon, 31 Dec 2018 05:34 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 31 Dec 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Sreesanth wife Bhuvneshwari emotional on social media
Bhuvneshwari - फोटो : twitter

'बिग बॉस सीजन 12' में श्रीसंथ और दीपिका के भाई-बहन के रिश्ते ने खूब सुर्खियों बटोरी हालांकि इन दोनों का रिश्ता घरवालों की आंखों में लगातार खटकता रहा। घर के अंदर जहां दीपिका कक्कड़ ने श्रीसंथ को इमोशनली सपोर्ट किया तो वहीं घर के बाहर श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी ढाल बनकर खड़ी रही। दीपिका कक्कड़ के फिनाले जीतने के बाद भुवनेश्वरी ने सोशल मीडिया पर श्रीसंथ के फैंस के लिए प्यार भरा पोस्ट किया।

Bigg Boss 12 Sreesanth wife Bhuvneshwari emotional on social media
Sreesanth and Bhuvneshwari - फोटो : twitter

भुवनेश्वरी ने ट्वीट किया - 'श्रीसंथ के सभी फैंस आप लोग अपना दिल छोटा न करें। हम लोगों ने बेहतरीन किया है। आप सभी लोग मेरे परिवार का हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगे। श्रीसंथ बहुत अच्छे इंसान हैं और उन्होंने यह दोबारा साबित कर दिया। श्रीसंथ ने उस वक्त दोबारा साबित कर दिया कि वह मतलबी नहीं है जब उन्होंने कहा था दीपिका जीतेंगी तो उन्हें ज्यादा खुशी होगी। इसलिए अपने आप पर गर्व करें।'



 

Bigg Boss 12 Sreesanth wife Bhuvneshwari emotional on social media
Sreesanth and Bhuvneshwari - फोटो : twitter

'बिग बॉस सीजन 12' में श्रीसंथ ने अपने हर पहलू को बखूबी दर्शाया फिर चाहे गुस्सा हो या फिर इमोशनल ब्रेकडाउन। श्रीसंथ की यही अदा उनके फैंस को काफी पंसद आई। शो की शुरुआत में श्रीसंथ कई बार घर से बाहर जाने की बात कहते नजर आए लेकिन दीपिका ने बहन की तरह उनका पूरा ख्याल रखा। यहां तक कि घर के अंदर भाई और बहन के रिश्ते की एक नायाब मिसाल भी कायम की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Sreesanth wife Bhuvneshwari emotional on social media
Sreesanth dipika - फोटो : twitter

खास बात यह है कि श्रीसंथ और दीपिका के भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते को बाहर भी लोगों ने काफी पसंद किया। यहां तक कि जब टास्क के दौरान भुवनेश्वरी घर के अंदर आई थीं तो उन्होंने दीपिका की बहुत तारीफ की थी। वहीं शोएब ने श्रीसंथ को दीपिका का भाई मानकर उन्हें अपना साला भी बना लिया था। 

विज्ञापन
Bigg Boss 12 Sreesanth wife Bhuvneshwari emotional on social media
Sreesanth - फोटो : twitter

आपको बता दें, 'बिग बॉस' फिनाले के टॉप 3 कंटेस्टेंट दीपिका कक्कड़, श्रीसंथ और दीपक ठाकुर थे। दीपक ठाकुर 20 लाख रुपए कैश लेकर फिनाले की रेस से बाहर जाने का फैसला लिया था। ट्रॉफी जीतने के बाद दीपिका का उनके घर में जोरदार स्वागत किया गया। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला जारी है। जबकि 'बिग बॉस सीजन 11' की विनर शिल्पा शिंदे ने दीपिका को खरी खोटी सुनाई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed