बिग बॉस को तीन दिन बाद पूरे दो महीने हो जाएंगे लेकिन शो को हिट करने के लिए शो मेकर्स पूरी जान झोंकने में लगे हुए हैं। शो में 57वें दिन घरवालों को कैप्टेंसी टास्क दिया गया। इस टास्क में रोमिल और श्रीसंथ हिटमैन की भूमिका में नजर आए। इस दौरान दोनों के हाथ में गन दिखी और घर में दादागिरी चलाते नजर आए। दरअसल, इन दोनों के हिसाब से जो भी सदस्य इस पद के काबिल नहीं होगा वो उसको कप्तानी की रेस से बाहर कर सकेंगे।
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
इस टास्क में श्रीसंथ और रोमिल ने घरवालों से सुपारी भी ली। यह सुपारी नापसंद सदस्य को कैप्टेंसी की रेस से बाहर करने के लिए ली गई। टास्क के दौरान श्रीसंथ पूरी मस्ती के मूड में नजर आए, वही रोमिल भी श्रीसंत का साथ दे रहे थे। जहां रोमिल ने दीपिका कक्कड़ को कैप्टेंसी की रेस से बाहर करने के लिए 12 लाख की कीमत ली तो वहीं श्रीसंथ भी हैप्पी क्लब को इस रेस से बाहर करने की पूरी कोशिश की।
3 of 5
romil chaudhary
- फोटो : bigg boss
बता दें कि अब घर में रोमिल चौधरी की जगह श्रीसंथ को मास्टरमाइंड का तमगा हासिल हुआ है। रोमिल और श्रीसंथ अपने ही दोस्तों को कैप्टेंसी के लिए आगे रखते नजर आए हैं। इस दौरान घर में जमकर हंगामा भी हुआ। सुरभि और दीपिका और दीपक में जमकर नोकझोंक देखी गई।
टास्क के दौरान जसलीन इस हफ्ते घर की कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो गई हैं। उन्होंने इसकी वजह शिवाशीष को बताया। जसलीन ने कहा कि शिवाशीष मतलबी है। वहीं, गुस्से में तिलमलाई हुईं जसलीन सृष्टि से भी लड़ती दिखाई दीं। जसलीन खेल से बाहर हो गई हैं।
आखिर में बता दें कि इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों को सरप्राइज देते हुए कोई एविक्शन नहीं किया। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सुरभि, रोमिल, सोमी और दीपक नॉमिनेट हुए थे। घर के माहौल के हिसाब से ये चारों कंटेस्टेंट इस सीजन की जान हैं। वहीं, दीपक मन ही मन में सोमी को चाहने लगे हैं जिसकी वजह से लोगों का ध्यान शो पर गया है।