बिग बॉस 12 का खेल खत्म होने में केवल दो ही हफ्ते बचे हैं। लेकिन इससे पहले एक और सदस्य शो से बेघर हो जाएगा। ऐसे में करणवीर बोहरा, रोहित सुचांती और सोमी खान इस हफ्ते बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। वहीं, श्रीसंथ को शो का आखिरी कैप्टन बनने का मौका मिला है...तो आइए जानते हैं इस हफ्ते का एविक्शन...
बिग बॉस: फिनाले की दहलीज पर आकर बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, इस दिन होगा विजेता का एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी एक्टर करणवीर बोहरा और शो में वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट रोहित सुचांती और शो में बतौर कॉमनर कंटेस्टेंट उतरीं सोमी खान इस हफ्ते एविक्शन के खतरे में हैं। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार करणवीर और सोमी की शो में पॉपुलैरिटी रोहित से ज्यादा है तो बता दें कि इस हफ्ते रोहित सुचांती का पत्ता साफ होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। वहीं, रोमिल को इस बार का विजेता माना जा रहा है।
वहीं, घर में फिनाले से पहले बवाल मचा हुआ है। कैप्टेंसी टास्क में घरवालें एक बार फिर भिड़ते नजर आए। इस दौरान सबसे ज्यादा दीपक और दीपिका के बीच गहमागहमी हुई। ऐसे में दीपक ने अपने तीखें शब्दों से टीवी एक्ट्रेस दीपका कक्कड़ पर जमकर वार किया। बता दें कि इस हफ्ते का कैप्टन श्रीसंथ को बनाया गया है।
बीते एपिसोड में दीपिका ने दीपक पर वार करते हुए उन्हें जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वासी बोल दिया था जिसपर वह भड़क उठे। दीपिका के इस तंज को लेकर दीपक ने उन्हें खूब घेरा। वीडियो में दीपक बोलते हैं। 'मेरे बारे में गलत धारणा बना ली गई है, मुझे ओवर-कान्फिडेंट बोला जा रहा है लेकिन ये बात सरासर गलत है।'
आखिर में बता दें कि इस वीकेंड का वार में सलमान खान के साथ एक बार फिर शाहरुख खान स्टेज शेयर करेंगे। जी हां, मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान शो में दस्तक देंगे। वह अगले हफ्ते 21 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म जीरो की प्रमोशन करते दिखेंगे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
It's going to be a Khantastic #WeekendKaVaar when @iamsrk and @BeingSalmanKhan will be on the Bigg stage together! Witness the spectacle on 15th and 16th Dec at 9 PM on #BiggBoss12. #BB12 #ZeroOnBB12 pic.twitter.com/kosdzG6U4l
— Bigg Boss (@BiggBoss) December 14, 2018