फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12 फिनाले में दीपिका ने जीती ट्रॉफी, श्रीसंथ रनरअप, जानिए किसे मिले कितने वोट?

Mon, 31 Dec 2018 12:36 AM IST
संदीप भट्ट मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 31 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 finale Dipika Kakar and Sreesanth got highest vote, see full vote list
Bigg Boss 12 - फोटो : amar ujala

बिग बॉस 12 पूरे 105 दिन चला और इन 15 हफ्तों के बाद शो का नतीजा सामने आ गया है। इस ग्रांड फिनाले में क्रिकेटर एस. श्रीसंत को कड़ी टक्कर देते हुए दीपिका कक्कड़ विजेता बनी। 15 हफ्ते तक बिग बॉस के घर में सेलिब्रिटी प्रतिभागी के तौर पर आईं दीपिका और रनर-अप रहे श्रीसंत बहन-भाई बन गए थे। शो के फिनाले में पांच कंटेस्टेंट रह गए थे। इसमें सबसे पहले करणवीर बोहरा एलिमिनेट हो गए।


इसके बाद रोमिल चौधरी टॉप 2 की रेस से बाहर हुए। बिग बॉस ने फिनाले में बाकी बचे घरवालों को ऑफर दिया कि वह जीत की रकम का एक हिस्सा अपने साथ घर ले जा सकते हैं। लेकिन इसके बदले वह जीत की रेस से बाहर हो जाएंगे। दीपक ठाकुर ने रकम लेकर घर जाने का फैसला किया। 

हम आपकों बता रहे हैं कि आखिर किस कंटेस्टेंट को कितने मिले वोट..

bigg boss 12 finale Dipika Kakar and Sreesanth got highest vote, see full vote list
sreesanth, dipika - फोटो : file photo
बिग बॉस के घर की एक्सक्लूसिव खबर देने वाले ट्विटर हैंडल 'द खबरी' के अनुसार, टॉप 5 कंटेस्टेंट में से कम वोटों के कारण पहले करणवीर बोहरा और रोमिल चौधरी को बिग बॉस के घर से बेघर कर दिया। बिग बॉस सीजन 12 के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स में दीपिका कक्कड़, दीपक ठाकुर और श्रीसंथ पहुंचे। दीपिका कक्कड़ और श्रीसंथ के बीच वोटों को लेकर जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। उसके बाद 20 लाख रुपये लेकर दीपक भी फिनाले की दौड़ से बाहर हो गए। वहीं, दीपिका वोटिंग के मामले में श्रीसंथ से आगे रही।
bigg boss 12 finale Dipika Kakar and Sreesanth got highest vote, see full vote list
bigg boss - फोटो : bigg boss
bigg-boss-12-voting के नाम से इंटरनेट पर चल रहे पोल के मुताबिक फिनाले के टॉप पांच कंटेस्टेंट के लिए जो पोलिंग हुई, उसमें पहले दो नंबर पर श्रीसंथ और दीपिका के बीच जंग जारी है थी चौंकाने वाले बात ये है कि वोटिंग में शुरू से आगे रहने वाले श्रीसंथ फिनाले से पहले दीपिका से पिछड़ते दिखाई दिए। चार्ट के मुताबिक कुल करीब 43 हजार वोट पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 finale Dipika Kakar and Sreesanth got highest vote, see full vote list
bigg boss 12 - फोटो : colors tv
दीपिका कक्कड़ करीब 13 हजार वोटों से पहले नंबर पर है। श्रीसंथ करीब 11 हजार वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है। दीपिक और रोमिल क्रमश तीसरे और चौथे स्थान पर है। करणवीर सबसे कम वोटों के साथ अंतिम स्थान पर हैं। वोटिंग का परिणाम अगर नतीजों में बदला तो तय है कि बिग बॉस 12 का खिताब दीपिका के सिर सजेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed