फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: विनर शिल्पा शिंदे को इन तीन लोगों ने किया था बदनाम, आज भी बहाती हैं आंसू

Mon, 15 Jan 2018 02:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Jan 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 shilpa shinde relationship with these 3 male actors

'भाबीजी घर पर हैं' सीरियल से मशहूर हुईं अंगूरी भाभी यानि शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस सीजन 11 में जीत हासिल कर ली है। 19 कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए शिल्पा ने विनर का खिताब अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि शिल्पा 'भाबीजी घर पर हैं' से पहले भी कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। 40 साल की शिल्पा का नाम अब तक इंडस्ट्री में कई लोगों के साथ जोड़ा गया है लेकिन तीन लोग ऐसे रहे हैं जिन्होंने शिल्पा की जिंदगी ही बदल दी थी। जिनके चलते शिल्पा आज भी बदनामी सहती हैं। उनके नाम को लेकर शिल्पा को बातें सुनाई जाती हैं।



पढ़ेंः Bigg Boss 11: शो जीतने के बाद शिल्पा ने किया पहला ट्वीट, तस्वीर देख हो जाएंगे इमोशनल

bigg boss 11 shilpa shinde relationship with these 3 male actors

इनमें सबसे पहला नाम राहिल आजम का है। राहिल और शिल्पा ने सबसे पहले सीरियल 'भाभी' (2002-2008)  में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों सीरियल 'हातिम' (2003) में भी नजर आए थे। हालांकि दोनों लंबे समय तक साथ नहीं रहे और आपसी सहमति से अलग हो गए थे लेकिन आज भी शिल्पा को लोग उनका नाम लेकर बातें सुनाते हैं।

bigg boss 11 shilpa shinde relationship with these 3 male actors

इसके बाद सीरियल मायका (2007-2009) में शिल्पा की मुलाकात रोमित राज से हुई। रोमित उम्र में उनसे तीन साल छोटे थे। दोनों में प्यार हुआ और फिर 2009 में दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने 29 नवंबर 2009 को गोवा में शादी करने का फैसला किया था लेकिन ये शादी नहीं हुई। शादी से कुछ दिन पहले ही शिल्पा ने शादी न करने का फैसला किया। इसके बाद दोनों अलग हो गए। 

पढ़ेंः Bigg Boss 11: जीतने के बाद शिल्पा ने खोल कर रख दिया गेम प्लान, बोलीं 'हिना की वजह से यहां तक पहुंची'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 shilpa shinde relationship with these 3 male actors

कुछ समय पहले शिल्प का नाम विकास गुप्ता के साथ भी जोड़ा गया। टीवी एंकर और एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के रिलेशनशिप की बात कही थी। गहना के अनुसार टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' (2015) के दौरान शिल्पा और विकास एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शिल्पा इस रिश्तें को लेकर काफी सीरियस हो गई थीं लेकिन विकास के साथ हुए उनके विवाद ने उन दोनों को अलग कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed