फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: जीतने के बाद शिल्पा ने खोल कर रख दिया गेम प्लान, बोलीं 'हिना की वजह से यहां तक पहुंची'

Mon, 15 Jan 2018 11:32 AM IST
शिप्रा सक्सेना, अमर उजाला
शिप्रा सक्सेना, अमर उजाला Updated Mon, 15 Jan 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
Winner of Bigg Boss 11 Shilpa Shinde says because of Hina Khan my game become more stronger
Shilpa Hina
बिग बॉस सीजन 11 की ट्रॉफी शिल्पा शिंदे के नाम हो चुकी हैं। टॉप 2 में उनका मुकाबला हिना खान से था लेकिन उनके फैंस ने जबरदस्त वोट करके उन्हें इस सीजन का विनर चुना। शो के दौरान शिल्पा और हिना के रिश्ते में काफी नोक झोक देखी गई लेकिन बाहर आते ही शिल्पा ने हिना के बारे में ऐसी बात कह डाली जिसे सुनकर सभी कंटेस्टेंट को यकीन नहीं होगा।

 
Winner of Bigg Boss 11 Shilpa Shinde says because of Hina Khan my game become more stronger
Hina Khan
शिल्पा से जब हिना और उनके रिश्तों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा - 'मुझे हिना से कोई परेशानी नहीं थी। हिना की एक्टिंग मुझे बहुत पसंद है यहां तक की वह काफी सुंदर भी हैं। लेकिन पता नहीं घर में आकर ऐसे कैसे हो गया। हालांकि मुझे कई लोगों ने बोला था वह बहुत डेंजर हैं।'
Winner of Bigg Boss 11 Shilpa Shinde says because of Hina Khan my game become more stronger
hina khan, shilpa shinde
इसके साथ ही शिल्पा ने कहा - 'जो भी था वो काफी अच्छा था शायद उसकी वजह से मेरा गेम काफी मजबूत हुआ।' शिल्पा ने हिना के खाने वाली बात पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा - 'हिना को खाना बनाना आता है भले ही वह कहे कि उन्हें नहीं आता। जब रो और उनके माता पिता घर आए थे तो उन्होंने जिस तरह से गैस जलाई और एक डिश बनाई उस वक्त मुझे यकीन हो गया कि किचन से बचने के लिए उन्होंने ऐसा बोला।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Winner of Bigg Boss 11 Shilpa Shinde says because of Hina Khan my game become more stronger
shilpa shinde - फोटो : colors tv
आपको बता दें शिल्पा और हिना के बीच कांटे की टक्कर शुरुआत से ही देखी जा रही थी। एक तरफ लोगों को शिल्पा की सादगी पसंद आई तो वहीं दूसरी तरफ हिना की मजबूत शख्सियत लोगों के दिलों में छा गई। हालांकि फिनाले की रेस जीतने में शिल्पा कामयाब रही। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed