बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर #BottleCapChallenge चल रहा है। इस चैलेंज में एक शख्स को गोल घूमते हुए सामने रखी बोतल के ढक्कन को खोलना होता है, लेकिन बोतल नहीं गिरनी चाहिए। सेलेब्स एक दूसरे को इसका चैलेंज दे रहे हैं। हॉलीवुड के बाद बॉलीवुड और फिर भोजपुरी स्टार्स इस चैंलेज में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
भोजपुरी एक्टर निरहुआ के बाद मोनालिसा ने पूरा किया #bottlecapchallenge, चोटी से खोला ढक्कन
भोजपुरी स्टार निरहुआ के बाद अब मोनालिसा ने #BottleCapChallenge स्वीकार किया है। हालांकि 'बिग बॉस' में नजर आ चुकी मोनालिसा का 'बॉटल कैप चैलेंज' बिल्कुल अलग है। इस चैलेंज का वीडियो उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है।
इस वीडियो में मोनालिसा (Monalisa) अपनी चोटी से बोतल का ढक्कन खोलती नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'ये मेरा तरीका बोतल का ढक्कन खोलने का। मैं शर्त लगा सकती हूं कि अभी तक आपने किसी को मोहना की तरह बोतल का ढक्कन खोलते नहीं देखा होगा।'
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on
मोनालिसा के इस चैलेंज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट आ रहे हैं। यह चैलेंज पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चल रहा है, लोग बढ़- चढ़कर इस चैलेंज का हिस्सा बन रहे हैं और अपने वीडियो बनाकर इसे शेयर कर रहे हैं। अब तक इसके कई वीडियो सामने आ चुके हैं।
बता दें मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों की बड़ी अभिनेत्री हैं और वह कई सफल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं मोनालिस टीवी सीरियल नजर में डायन के किरदार से सुर्खियां बटोर रही हैं।