मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के प्रशंसक और दोस्त उनके साथ हैं इसलिए उनका भाग्य भी साथ दे रहा है। यही कारण है कि भारती एक बार फिर से टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में वापस लौट आई हैं। इस शो के लिए भारती ने अपनी शूटिंग भी शुरू कर दी है और इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शो के सेट से ही साझा करके दी।
'द कपिल शर्मा शो' में फिर से लौट आईं भारती सिंह, शो छोड़ने की खबरें साबित हुईं अफवाह
भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की मुसीबतें तब बढ़ गईं जब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने उनके घर छापा मारकर भांग बरामद की। वैसे भी इस समय ड्रग्स का मामला फिल्म इंडस्ट्री में बहुत चल रहा है और इसी संबंध में फंस गए हर्ष और भारती। एनसीबी ने दोनों से पूछताछ की और दोनों ने ही भांग का सेवन करने की बात को स्वीकार भी किया। यह घटना 21 नवंबर की है। भारती और हर्ष को जेल भी हुई लेकिन 22 नवंबर को ही दोनों को बेल भी मिल गई।
ड्रग्स मामले में भारती और हर्ष का नाम आने के बाद खबरें आने लगी थीं कि भारती अब 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा नहीं रहेंगी। चैनल अपने शो की छवि साफ रखना चाहता था इसलिए वह भारती को अपनी शो से निकालना चाहता था। हालांकि, भारती के दोस्त और शो के होस्ट कपिल शर्मा चैनल के फैसले के खिलाफ थे। और इसमें उनका साथ दिया शो के दूसरे कलाकार कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा ने।
हालांकि, अब यह सारी बातें बेबुनियाद साबित हो गई हैं क्योंकि भारती एक बार फिर से 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंच गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ ही भारती ने इस खबर की पुष्टि की है कि वह फिर से इस शो का हिस्सा रहेंगी। ड्रग्स मामले में अपना नाम आने के बाद भारती कभी घर नहीं बैठीं, बल्कि वह अपने पति हर्ष के साथ पुनीत पाठक की शादी में भी नजर आईं। और अब बीते शनिवार से उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
View this post on Instagram
जब भारती सिंह के 'द कपिल शर्मा शो' को छोड़ने की खबरें आ रही थीं उस वक्त कृष्णा अभिषेक ने कहा था कि भारती शो को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगी और न ही चैनल ऐसा कोई फैसला लेने वाला है। कृष्णा ने कहा था कि जो हो गया सो हो गया। उनके सभी दोस्त उनके साथ हैं। वहीं, किकू शारदा ने भी अपने बयान में कहा था कि भारती सिर्फ एक दिन के लिए शूटिंग पर नहीं आईं। बाकी सभी एपिसोड में वह दिखाई देंगी। इसका मतलब है कि भारती न तो कहीं गई हैं और न ही जाएंगी।
कंगना रणौत की मेहरबानी से लगी अनुराग की लॉटरी, दो साल बाद फिर आई 'गुलाब जामुन' की महक