फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Bogg हाउस पहुंचे भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया, ड्रग्स केस को लेकर NCB पर कसा तंज

Sun, 27 Dec 2020 03:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 27 Dec 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Bharti Singh Husband Harsh Limbachiyaa Commented On NCB In Bigg Boss 14 House
हर्ष लिंबाचिया - फोटो : Twitter: @colorstv

टेलीविजन की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी बॉलीवुड में चल रहे ड्रग्स केस में फंस गए थे। दरअसल मुंबई में ड्रग्स की जांच कर रही NCB की टीम ने नवंबर में भारती के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान उनके घर से कुछ मात्रा में गांजा बरामद किया गया था। जिसके बाद दोनों पति- पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Bharti Singh Husband Harsh Limbachiyaa Commented On NCB In Bigg Boss 14 House
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंस्टाग्राम

हालांकि भारती और हर्ष दोनों को कुछ दिन में ही जमानत मिल गई थी। जमानत मिलने के बाद अब हर्ष कलर्स के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 14 में नजर आए। हर्ष यहां हुए क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान हर्ष ने बातों ही बातों में NCB को तंज कस दिया।

Bharti Singh Husband Harsh Limbachiyaa Commented On NCB In Bigg Boss 14 House
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंडियाज बेस्ट डांसर

दरअसल शनिवार को हुए वीकेंड का वार एपिसोड में, हर्ष सुबह-सुबह कंटेस्टेंट के सामने आए और कहा, 'माफ करना हमें सुबह-सुबह आपके साथ टास्क करना पड़ा। लेकिन आज कल मेरे घर में भी सुबह-सुबह कोई आ जाता है और बहुत कुछ करके चला जाता है।' हर्ष की ये बात सुनकर वहां मौजूद सारे घरवाले हंसने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharti Singh Husband Harsh Limbachiyaa Commented On NCB In Bigg Boss 14 House
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद ये पहली बार था जब हर्ष टेलीविजन पर किसी शो में नजर आए हों। हालांकि इससे इतर वो सोशल मीडया पर काफी एक्टिव रहते हैं और ट्रोलर्स को भी समय समय पर जवाब देते रहते हैं। हाल ही में हर्ष ने भारती के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिस पर एक यूजर ने कमेंट किया कि भारती को बायकॉट करना चाहिए। इसपर जवाब देते हुए हर्ष ने लिखा 'सो जाओ अंकल।'

विज्ञापन
Bharti Singh Husband Harsh Limbachiyaa Commented On NCB In Bigg Boss 14 House
भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं कुछ ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि भारती सिंह को ड्रग्स केस में लिप्त पाए जाने के बाद सोनी टीवी के 'द कपिल शर्मा शो' से बाहर कर दिया गया है। हालांकि ये अफवाहें भी झूठी ही साबित हुई थी। जिसके बाद भारती सिंह ने खुद ही कंफर्म किया कि वो कपिल शर्मा शो के लिए शूट कर रही हैं।

पढ़ें: Shahid Kapoor: क्या तीसरी बार पिता बनने वाले हैं शाहिद कपूर? पत्नी मीरा राजपूत ने दिया जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed