फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shubhangi Atre: 'भाबी जी घर पर हैं' फेम शुभांगी अत्रे की आंखों का हुआ बुरा हाल, बोलीं- तीन दिन के बाद भी...

Sat, 10 Dec 2022 08:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 10 Dec 2022 08:56 PM IST
विज्ञापन
Bhabiji Ghar par hain fame Shubhangi atre suffering from acute conjunctivitis
शुभांगी अत्रे - फोटो : सोशल मीडिया

'भाबी जी घर पर हैं' सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर राज करने वाली शुभांगी अत्रे को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।  एक्ट्रेस इन दिनों आंखों के इंफेक्शन से परेशान हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा खुद किया है।


Shriya Saran: बेटी को छोड़ 'दृश्यम' की शूटिंग पर जाती थीं श्रिया सरन, बोलीं मिस कर दिया बेहद खास मूमेंट

Bhabiji Ghar par hain fame Shubhangi atre suffering from acute conjunctivitis
शुभांगी अत्रे - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया, "मुझे एक्यूट कंजंक्टिवाइटिस हो गया है। यह बहुत बुरा है। यह मेरी दोनों आंखों में है। बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण मेरी आंखों में फोड़े भी हो गए हैं। मैं 6 दिसंबर को इस बैक्टीरिया से संक्रमित हुई जिसके बाद मैंने छुट्टी ले ली, लेकिन अब मैं धूप वाले चश्मे पहनकर शूटिंग शुरू करूंगी।' उन्होंने आगे बताया कि मुझे खजुराहो फिल्म फेस्टिवल जाना था, जहां वे मुझे सम्मानित कर रहे थे। लेकिन मुझे अपनी आंखों की वजह से इसे रद्द करना पड़ा। मैंने तीन दिन आराम किया लेकिन फिर भी, यह अब तक ठीक नहीं हुआ है। लेकिन काम चलते रहना चाहिए। अब मैं धूप का चश्मा पहनकर शूटिंग करूंगी।
Milind Soman Trolled: बर्तन धोने के लिक्विड का विज्ञापन करना मिलिंद सोमन को पड़ा भारी, बुरी तरह हो रहे ट्रोल

Bhabiji Ghar par hain fame Shubhangi atre suffering from acute conjunctivitis
शुभांगी अत्रे - फोटो : सोशल मीडिया

शुभांगी ने आगे बताया कि उनकी आंखें अभी भी ठीक नहीं हुई हैं। वह लगातार आवश्यक सावधानियां बरत रही हैं और दवाइयां भी ले रही हैं। वह आंखों के मेकअप से पूरी तरह परहेज कर रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि प्रोडक्शन हाउस मेरे साथ सहयोग कर रहा है। शुभांगी ने कहा कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में एक सप्ताह और लगेगा। 
Filmy Wrap: पुष्पा 2 में राम चरण के नाम की चर्चा और करण ने बताईं बॉलीवुड की कमियां, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhabiji Ghar par hain fame Shubhangi atre suffering from acute conjunctivitis
शुभांगी अत्रे - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो शुभांगी इस सीरियल से पहले एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी की में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह चिड़िया घर, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे दर्जनों धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। 
Vivek Agnihotri: द वैक्सीन वॉर पर विवेक अग्निहोत्री ने दिया बड़ा अपडेट, रिसर्च हुई पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed