फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भाबी जी घर पर हैं' की गोरी मेम का वीडियो वायरल, तिवारी जी बोले-अंखियों से गोली मारे..

Tue, 03 Apr 2018 06:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 06:33 AM IST
विज्ञापन
bhabiji ghar par hain anita bhabhi akhiyon se goli maare dance with manmohan tiwari

टीवी के मशहूर सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' में पिछले कुछ दिनों से कोई न कोई ड्रामा चल रहा है। सीरियल में हर दिन कुछ न कुछ मसाला दर्शकों के लिए परोसा जा रहा है। खबर है कि सीरियल के कुछ प्रमुख किरदार आपको जल्द ही गोविंदा और रवीना टंडन के स्टाइल में नजर आएंगे। अनीता भाभी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने हाल ही में शो का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मनमोहन तिवारी जी के साथ जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

bhabiji ghar par hain anita bhabhi akhiyon se goli maare dance with manmohan tiwari

इस वीडियो में अनिता भाभी उर्फ गोरी मेम और मनमोहन तिवारी जी दोनों ही रेट्रो अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। अनिता भाभी बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और तिवारी जी एक्टर गोविंदा के स्टाइल में दिख रहे हैं। दोनों लोग गोविंदा और रवीना की फिल्म 'दूल्हे राजा (1998)' के गाने 'अंखियों से गोली मारे पर' थिरकते नजर आ रहे हैं।
 

 

Our craziness. Govinda and Raveena apologies to even attempt this song.

A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_) on

bhabiji ghar par hain anita bhabhi akhiyon se goli maare dance with manmohan tiwari

आपको बता दें कि मशहूर मॉडल, एक्ट्रेस और टीवी एंकर सौम्या टंडन मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं। सीरियल भाबीजी घर पर हैं में वह अनिता भाबी के नाम से मशहूर हैं। सौम्या ने साल 2006 में अपने टीवी करियर की शुरुआत 'ऐसा देश है मेरा' सीरियल के जरिए की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bhabiji ghar par hain anita bhabhi akhiyon se goli maare dance with manmohan tiwari

इसके बाद सौम्या ने 'मेरी आवाज को मिल गई रोशनी' में अभिनय किया था। इसके अलावा उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस के तानसेन', 'मल्लिका-ए-किचन ऑन एयर' और 'डांस इंडिया डांस' जैसे शो को भी होस्ट कर चुकी हैं। वहीं रोहिताश गौड़ यानि 'भाबीजी' सीरियल के मनमोहन तिवारी जी भी अपने किरदार के लिए काफी पॉपुलर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed