मां बनते ही सौम्या टंडन ने बेटे के साथ कराया पहला फोटोशूट, तस्वीरों में बच्चे को कर रहीं दुलार
इन तस्वीरों में सौम्या बेटे को प्यार करती हुई दिखाई दे रही हैं तो कभी उसे निहारती हुई दिखीं। सौम्या टंडन ने अपने बेटे का नाम मिरान रखा है। खास बात यह है कि सौम्या को यह नाम फैन ने सुझाया था। एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए सौम्या टंडन ने बताया, 'मैंने अपने बेटे का नाम Miran रखा है। मुझे अलग सा नाम चाहिए था।'
सौम्या ने आगे कहा - 'सबसे ज्यादा शौर्या नाम के सजेशन मिले, जो मेरे और मेरे पति सौरभ के नाम से मिलकर बनता। यूनीक नाम की वजह से मैंने मिरान को फाइनल किया है। इस नाम का सजेशन सिंगापुर में रहने वाली एक फैन ने दिया।' सौम्या ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी।
Ready to embrace the #newbeginnings . Need all your love and blessings. 🙏 pic.twitter.com/E3nZe2ZIMe
सौम्या ने लिखा था, 'आज मैं जादूगर की तरह फील कर रही हूं. ऐसा लग रहा है कि मैं एक सुपरहीरो बन गई हूं। मैं प्रेग्नेंट हूं। मैं हर लम्हा जीने की कोशिश कर रही हूं।' टीवी के अलावा सौम्या फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। सौम्या ने फिल्म 'जब वी मेट' में करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था।