टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को हर दिन कुछ ना कुछ नया और धमाकेदार देखने को मिलता है। इसी क्रम में सोमवार को प्रसारित हुए एपिसोड में बिग बॉस एक बार फिर एक्टिव मोड में नजर आए। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ घर के कैप्टन गौतम विग को उनकी हरकत की वजह से फटकार लगाई, बल्कि उनसे कैप्टैंसी भी छीन ली। इसके बाद घर में नए कप्तान के चुनाव के लिए टास्क भी आयोजित किया गया।
2 of 4
गौतम विग
- फोटो : Social media
बिग बॉस ने घर में फोन कर गौतम को यह बताया कि उन्हें कैप्टैंसी से हटाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने गौतम को कहा कि यह सभी घर वालों के साथ लिविंग एरिया में आ जाए। इस दौरान बिग बॉस ने गौतम से कहा कि वह घर के एक अच्छे कैप्टन साबित होते अगर वह बिग बॉस की आड़ में फैसले बना लेते हैं। बिग बॉस ने यह भी कहा कि गौतम ने कैप्टन रहते हुए घर में जितने भी फैसले लिए सभी में उन्होंने बिग बॉस के नाम का इस्तेमाल किया और सब से माफी मांगते हुए यही कहा कि वह जो भी कर रहे हैं बिग बॉस के कहने पर कर रहे हैं। ऐसा कर वह सिर्फ बिग बॉस का नाम खराब कर रहे हैं।
बिग बॉस के घर में निमरत कौर और शिव ठाकरे के बीच हुई महाभारत, यहां देखें शो का लेटेस्ट प्रोमो
3 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
गौतम की इस हरकत से नाराज बिग बॉस ने उन्हें तुरंत ही कैप्टैंसी से बर्खास्त करते हुए घर के नए कप्तान के लिए टास्क का एलान किया। हालांकि इस बार नए कप्तान के चुनाव के लिए अलग प्रक्रिया अपनाई गई। बिग बॉस घरवालों से कहा कि वह आपसी सहमति से किसी दो सदस्यों के नाम कैप्टन के लिए तय करें। इस पर सभी सदस्यों ने शिव और प्रियंका के नाम पर मुहर लगाई। इसके बाद बिग बॉस ने कैप्टेंसी के दोनों दावेदारों को लकड़ी के कुछ टुकड़े पूरे घर में खड़े करने का टास्क दिया। हालांकि इस दौरान उन्होंने घर के सभी सदस्यों को कहा कि वह इन टुकड़ों को छू नहीं सकते लेकिन वह जिसके साथ है, उसे जिताने में उसकी मदद कर सकते हैं।
Bigg Boss 16: गौतम विग को पसंद करती हैं मान्या सिंह! खुद निमृत के सामने ब्यूटी क्वीन ने किया खुलासा
4 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
टास्क को करते हुए प्रियंका और गौतम अपनी पूरी मेहनत करते नजर आए। वहीं घर के सदस्य भी अपने-अपने दावेदारों को जिताने की कोशिश करते दिखे। हालांकि बाद में प्रियंका द्वारा कॉमन एरिया को बंद कर टास्क करने की वजह से गौतम ने उन्हें इस डिसक्वालीफाई कर दिया। जिसके बाद बिग बॉस ने शिव को विजेता घोषित करते हुए घर का नया कैप्टन बनाया। गौतम के इस फैसले से प्रियंका और अर्चना काफी नाराज हुए। इसके बाद गौतम और अर्चना के बीच काफी बहस बाजी भी हुई और दोनों एक दूसरे को चमचा-चमची कहते भी नजर आए।
Bigg Boss 16: गौतम विग को पसंद करती हैं मान्या सिंह! खुद निमृत के सामने ब्यूटी क्वीन ने किया खुलासा