टीवी पर प्रसारित होने वाले शो कुछ देर के लिए दर्शकों को अपनी परेशानियां भूलकर मनोरंजन का मौका देते हैं। हालांकि, सभी टीवी सीरियल ऐसा करने में सफल नहीं हो पाते हैं। लेकिन, जो होते हैं उनका पता हम हर हफ्ते आने वाली टीआरपी लिस्ट से पता लगता है। ऐसे में ब्रॉडकास्टिंग ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने 15वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग भी जारी कर दी है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सा सीरियल है इस हफ्ते टॉप पर और किसे मिली टीआरपी में सबसे नीचे जगह।
TRP WEEK 15: टॉप 5 की रेस में 'इमली' को मिला आखिरी स्थान, TRP में 'अनुपमा' के सामने सब शोज का निकला दम
अनुपमा
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो अनुपमा के लिए यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि इसे तो टॉप करने की आदत हो गई है। पिछले कई हफ्तों से ये शो टीआरपी की रेस में सबसे आगे चल रहा है। इन दिनों शो में ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न्स दिखाए जा रहे हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। शो में वनराज एक बार फिर अनुपमा को पाने की कवायद में लगा है, तो वहीं अनु और अनुज का आमना सामना करने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में दर्शकों को इस वक्त का ट्रैक काफी पसंद आ रहा है। शो को इस हफ्ते 2.7 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ये रिश्ता क्या कहलाता है शो टीआरपी में दूसरा स्थान पर अपना दबदबा बनाए रखने में कामयाब रहा है। शो की कहानी इस वक्त दर्शकों को बांधे हुए हैं। वहीं अभीर की सच्चाई दर्शकों को काफी रोमांचित कर रही है। शो में बहुत जल्द नए ट्विस्ट आने वाले हैं। इस हफ्ते अक्षरा और अभिमन्यु की इस कहानी को 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
गुम है किसी के प्यार में
इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में गुम है किसी प्यार अपनी दूसरे नंबर की पोजीशन पाने में असफल रहा है। विराट, सई और पाखी की कहानी में दर्शकों की दिलचस्पी घाटी है, लेकिन अभी भी कुछ लोगों को यह पसंद आ रही है। इस सीरियल में सई इन दिनों विराट की हरकतों से काफी परेशान नजर आ रही है। शो को इस हफ्ते 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
फाल्तू
फाल्तू और अयान की ये कहानी पिछले काफी समय से टीवी पर चल रही है। हालांकि इसकी कहानी में नया मोड़ देखने को मिल रहा है, जिसके चलते इसकी टीआरपी में लगातार उछाल हो रहा है। शो को इस हफ्ते 1.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
Salman Khan: पामेला के निधन से शोक में बॉलीवुड, सलमान ने कैंसिल की किसी का भाई किसी की जान की स्क्रीनिंग