फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan cancels Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan screening in wake of Pamela Chopra demise

Salman Khan: पामेला के निधन से शोक में बॉलीवुड, सलमान ने कैंसिल की किसी का भाई किसी की जान की स्क्रीनिंग

Thu, 20 Apr 2023 04:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 20 Apr 2023 04:33 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने आज अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की स्पेशल सेलिब्रिटी स्क्रीनिंग रखी थी। 

विज्ञापन
Salman Khan cancels Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan screening in wake of Pamela Chopra demise
पामेला चोपड़ा-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा आज इस दुनिया से विदा हो गई हैं। गुरुवार सुबह पामेला का निधन हो गया। आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पामेला एक मशहूर गायिका थीं, जिन्होंने कई फिल्मों में शानदार संगीत दिया। उनके निधन से बॉलीवुड जगत शोक में है। अभिनेता सलमान खान ने पामेला चोपड़ा के निधन के बाद आज अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की स्पेशल स्क्रीनिंग रद्द कर दी है।

विज्ञापन


मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार
आपको बता दें कि पामेला चोपड़ा का अंतिम संस्कार आज मुंबई में कर दिया गया है। ऋतिक रोशन, राकेश रोशन, सोनू निगम समेत फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने नम आंखों के साथ पामेला को आखिरी विदाई दी। गौरतलब है कि पामेला, आदित्य और उदय चोपड़ा की मां और रानी मुखर्जी की सास थीं। 
विज्ञापन

Celebs OTT Debut: करीना कपूर से लेकर वरुण धवन तक, ये सितारे इन वेब सीरीज के साथ करने जा रहे डिजिटल डेब्यू
विज्ञापन
विज्ञापन


खान और चोपड़ा फैमिली का है खास रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने आज अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की स्पेशल सेलिब्रिटी स्क्रीनिंग रखी थी। मगर, पामेला चोपड़ा के निधन की खबर आने के बाद उन्होंने यह स्क्रीनिंग कैंसिल करने का फैसला किया है। चोपड़ा फैमिली के साथ सलमान खान के बहुत ही खास रिलेशन हैं। यशराज बैनर के साथ सलमान खान 'सुल्तान', 'पठान ' और 'टाइगर सीरीज' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 
Celebs Income Tax: शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक, ये सितारे करोड़ों में करते हैं इनकम टैक्स भुगतान

तीन साल बाद पर्दे पर वापसी
आपको बता दें कि सलमान खान फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के जरिये पूरे तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। सलमान खान के तमाम चाहने वालों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के गाने और ट्रेलर पहले ही धमाल मचा चुका है। बता दें कि यह फिल्म कल यानि 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।
TMKOC: जुबानी जंग छोड़ शैलेश लोढ़ा ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, असित मोदी संग इस बात पर चल रही तकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed