फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP की रेस में सबसे ज्यादा पिछड़ी एकता कपूर की 'नागिन', कपिल शर्मा ने आते ही जमाया कब्जा

Thu, 10 Jan 2019 05:53 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 10 Jan 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
BARC Report Star Screen Awards Naagin 3 The Kapil Sharma are the top serial
surbhi kapil - फोटो : twitter

टीवी सीरियल की दुनिया में तहलका मचाने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस हफ्ते की रिपोर्ट में पिछले हफ्ते की तुलना में कुछ सीरियल की टीआरपी में काफी गिरावट आई है। सबसे बड़ा नुकसान एकता कपूर हो हुआ है तो वहीं सबसे ज्यादा फायदा कपिल शर्मा शो को हुआ। तो चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते कौन सा सीरियल कौन से नंबर पर रहा।

BARC Report Star Screen Awards Naagin 3 The Kapil Sharma are the top serial
The Kapil Sharma - फोटो : File Photo

इस हफ्ते सबसे ज्यादा चौंकाने वाली एंट्री अवॉर्ड शो की हुई है। स्टार स्क्रीन अवॉर्ड इस हफ्ते नंबर 1 पर रहा। वहीं दूसरे नंबर पर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का सीरियल 'द कपिल शर्मा शो' रहा। कपिल शर्मा शो 29 दिसंबर से शुरू हुआ। ऐसे में शुरू होने के कुछ दिन बाद ही सीरियल का नंबर 2 के पायदान पर आना अपने आप में सरप्राइजिंग हैं। 

BARC Report Star Screen Awards Naagin 3 The Kapil Sharma are the top serial
dipika kakar - फोटो : twitter

बार्क रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे नंबर पर 'सुपर डांसर चैप्टर 3' का ऑडीशन रहा। चौथे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' रहा। जबकि पांचवें नंबर पर 'बिग बॉस सीजन 12' का ग्रैंड फिनाले रहा। छठे नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल रहा। वहीं सातवें पर 'नागिन 3', आठवें नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', नौंवे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' और 10वें नंबर पर 'शक्ति के अहसास की' सीरियल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BARC Report Star Screen Awards Naagin 3 The Kapil Sharma are the top serial
naagin 3

इस बार की बार्क रिपोर्ट में सबसे ज्यादा नुकसान एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 3' को हुआ। पिछले हफ्ते 'नागिन 3' सीरियल दूसरे पायदान पर था लेकिन इस हफ्ते सातवें स्थान पर रहा। ऐसे में इतना तो तय है कि गिरती टीआरपी की वजह सीरियल का चल रहा ट्रैक है। जो दर्शकों को रास नहीं आ रहा। अगर ऐसी ही रहा तो टॉप 10 की लिस्ट से भी बाहर हो सकता है। 

विज्ञापन
BARC Report Star Screen Awards Naagin 3 The Kapil Sharma are the top serial
bigg boss 12 - फोटो : twitter

खास बात यह है कि 'बिग बॉस सीजन 12' ग्रैंड फिनाले की वजह से 5वें नंबर पर रहा। 'सीजन 12' को 'बिग बॉस' के अब तक के सीजन का सबसे बकवास सीजन बताया जा रहा है। ऐसे में इस रियलिटी शो का फिनाले के दिन पांचवें पायदान पर रहना अपने आप में बड़ी बात है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed