बिग बॉस के दर्शकों को बंदगी कालरा से बहुत उम्मीदें थीं लेकिन वो इस बार आउट हो गईं। खूबसूरत बंदगी ने अपनी अदाओं से दर्शकों के साथ पुनीश शर्मा को अपना दीवाना बना लिया। दोनों की केमेस्ट्री को काफी अटेंशन मिला। कल रात घर से बाहर आने के बाद बंदगी ने शो और कंटेस्टेंट्स के बारे में कई खुलासे किए।
घर से बाहर आते ही बंदगी ने खोला पुनीश से प्यार का राज, इंटीमेसी के सवाल पर दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बंदगी ने कहा, 'मैं आज आउट हो जाऊंगी ये मैंने बिल्कुल नहीं सोचा था। मेरे मुकाबले लव त्यागी घर में रहना डिजर्व नहीं करता था।' बता दें कि हिना खान के ग्रुप ने लव को बचाने के लिए उनके खिलाफ चाल चली थी। इस पर बंदगी ने कहा, 'उन लोगों ने लव की मदद की। लेकिन मुझे खुद पर गर्व है कि मैं अपने दम पर इतनी दूर तक शो में रही। मैंने और पुनीश ने अकेले ही शो में सर्वाइव किया और यहां तक पहुंचे। जबकि कुछ सेलेब्रिटीज हमसे भी पहले आउट हो गए।'
पढ़ें- Bigg Boss 11: ये तस्वीरें खोल देंगी पुनीश के प्यार की पोल, बंदगी देख लेंगी तो टूट जाएगा दिल
जब बंदगी से पुनीश और उनके प्यार के बारे में पूछा गया तो वो शर्माने लगीं। दोनों के रोमांस ने दर्शकों को एंटरटेन किया। साथ ही उनके इंटीमेट सीन से लोगों को आपत्ति भी हुई। अपने प्यार के बारे में बंदगी ने कई राज खोले। उन्होंने कहा, 'हमारा प्यार पूरी तरह से सच्चा है। मुझे कोई दिक्कत नहीं है अगर ये सब मेरे खिलाफ हुआ। मैंने घर में बहुत एंज्वॉय किया। ये मेरे लिए बड़ी बात थी। मैं ये नहीं कहूंगी कि ये सब सही था लेकिन भावनाओं में बहकर ऐसा हो जाता है। मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है।'
पढ़ें- राखी सावंत का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, इसमें जो कुछ बोल रहीं हैं हीरोइन वो बताने लायक नहीं
बंदगी आगे कहती हैं, 'मैं उसका इंतजार करूंगी। मैं चाहूंगी कि वो ट्रॉफी के साथ बाहर आए।' इसके बाद बंदगी ने घर के सदस्यों में हिना को टारगेट करते हुए कहा, 'सभी बहुत अच्छे हैं। हिना को छोड़कर सभी दोस्त हैं। हिना अपने फैंस को निराश कर रही हैं। वो सिर्फ अपने बारे में सोचती हैं। घर में कॉमनर सेलेब्रिटीज की अपेक्षा ज्यादा सभ्य है।'
जब बंदगी से ये पूछा गया कि घर में आपके इंटीमेट सीन को देख आपके पापा हॉस्पिटलाइज हो गए। आपके लैंडलॉर्ड ने आपको घर से निकाल दिया। आपके ब्वॉयफ्रेंड ने आपसे ब्रेकअप कर लिया। इस पर बंदगी ने कहा, 'कोई भी शो मेरे पापा से ज्यादा महत्व नहीं रखता। अगर पापा बीमार थे तो मेकर्स को मुझे बताना चाहिए था। साथ ही मेरे लैंडलॉर्ड ने मुझे घर से नहीं निकाला।'