फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बालिका वधु के 'छोटे जगिया' ने खरीदी अपने सपनों की गाड़ी, सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर दी जानकारी

Mon, 03 Aug 2020 10:30 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 03 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Balika Vadhu Actor Avinash Mukherjee Gift Himself Mercedes Benz on Birthday
अविनाश मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक 'बालिका वधु' को खत्म हुए कई साल बीत चुके हैं। लेकिन इस धारावाहिक और इसके कलाकारों को भी अब तक कोई भुला नहीं पाया है। इसी धारावाहिक के एक मुख्य कलाकार थे जगदीश (जगिया)। ये किरदार निभाया था अविनाश मुखर्जी ने। अविनाश को इस धारावाहिक में खूब पसंद किया गया था। अविनाश ने छोटे जगिया का किरदार निभाया था।

Balika Vadhu Actor Avinash Mukherjee Gift Himself Mercedes Benz on Birthday
अविनाश मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

अविनाश मुखर्जी अब काफी बड़े हो गए हैं। साथ ही अब वो एक सफल अभिनेता भी बन गए हैं। अविनाश ने हाल ही में अपना वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर अविनाश ने खुद को एक बेहतरीन तोहफा दिया है। अविनाश ने सोशल मीडिया पर इस गिफ्ट की तस्वीर साझा की है। दरअसल अविनाश ने खुद को एक मर्सिडीज बेंज कार गिफ्ट की है।

Balika Vadhu Actor Avinash Mukherjee Gift Himself Mercedes Benz on Birthday
अविनाश मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

अविनाश ने अपनी इस नई कार के साथ एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'आप सभी की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मैंने इस बर्थडे पर अपनी एक बचपन की ख्वाहिश पूरी की है। मैं वो आपके साथ शेयर करना चाहता हूं। फिल्मफेयर ब्लैक लेडी से भी पहले ये मर्सिडीज बेंज मेरा सबसे कीमती तोहफा होगा। आप सभी के प्यार की वजह से मैं खुद अपनी पहली गाड़ी खरीद पाया हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Just woke up & am overwhelmed with the birthday wishes! Thank you so much to each one of you. I’m sure you guys will make my day really special and on this special day I wanted to share with all of you my childhood dream coming true, I wanted to share the conclusion of my 22 years lived, in a photo and this is the one. Before the Filmfare black lady this @mercedesbenz black baby will be my most prized possesion ever. I’ve been able to buy my first car and fulfill my dream is just because of all your love. I’m just filled with gratitute, thank you all for loving and supporting me and I promise to keep entertaining you all till the last drop of my blood dries out. I love you all. Photograph: @meherzanmazda

A post shared by Avinash Mukherjee (@avinashmukherjee_) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Balika Vadhu Actor Avinash Mukherjee Gift Himself Mercedes Benz on Birthday
अविनाश मुखर्जी और सलोनी लूथरा - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर में अविनाश खुद भी बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं। अविनाश सपेद रंग का कुर्ता पहने हुए हैं। इसके साथ पैरों में जूती से उन्होंने अपने लुक को कम्प्लीट किया है। तस्वीर में चश्मा लगाए हुए अविनाश बेहद हैंडसम लग रहे हैं। उनके इस लुक को देख उनके फैंस भी काफी तारीफ कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Dream Big, as big as you possibly can. Believe in the unimaginary and then... make it 10x & that will be your target for life. Achieve it or die trying. In a do or die situation, the second option is never an option.

A post shared by Avinash Mukherjee (@avinashmukherjee_) on

विज्ञापन
Balika Vadhu Actor Avinash Mukherjee Gift Himself Mercedes Benz on Birthday
अविनाश मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अविनाश बालिका वधु में बाल कलाकार के रूप में नजर आए थे। इसके अलावा वो और भी कई धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं। अविनाश इतना करो ना मुझे प्यार, शक्ति- अस्तित्व के एहसास की, प्यार तूने क्या किया जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस में पटना SP को क्वारंटीन करने पर बिहार DGP ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'BMC चीफ को एक पत्र लिख रहे हैं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed