{"_id":"5a7d6de34f1c1b805a8b8d7a","slug":"baba-ramdev-tv-show-swami-ramdev-ek-sangharsh-telecast-on-discovery-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख-सलमान की फिल्मों से भी ज्यादा है बाबा रामदेव के शो का बजट, 1 एपिसोड पर खर्च हो रहे करोड़ों","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
शाहरुख-सलमान की फिल्मों से भी ज्यादा है बाबा रामदेव के शो का बजट, 1 एपिसोड पर खर्च हो रहे करोड़ों
Fri, 09 Feb 2018 03:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Feb 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ramdev
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
योग गुरु बाबा रामदेव की जिंदगी पर आधारित टीवी सीरियल 'स्वामी रामदेव: एक संघर्ष' 12 फरवरी से 'डिस्कवरी जीत' पर शुरू होने जा रहा है। यह सीरियल उनके जीवन से जुड़े कई राज दर्शकों के सामने रखने वाला है।
2 of 4
baba ramdev
- फोटो : G. pal
एक रिपोर्ट के मुताबिक शो के कुल कुल 85 एपिसोड बनाए जाएंगे। जहां तक इस टीवी सीरीज के कुल बजट का सवाल है तो खबर है कि शो का कुल बजट 80 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का है। यानि देखा जाए तो एक एपिसोड पर तकरीबन 1 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। जो कि शाहरुख-सलमान के कई फिल्मों से ज्यादा है।
3 of 4
ramdev
बता दें कि शो में लोगों का रुझान बढ़ाने के लिए डिस्कवरी जीत ने तकरीबन 20 हजार लोगों को शो के स्पेशल प्रिव्यू के लिए बुलाया है। इस प्रिव्यु में स्वयं स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद होंगे। शो में बाबा रामदेव का किरदार निभा रहे एक्टर क्रांति प्रकाश झा और नमन जैन भी स्पेशल गेस्ट के तौर पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
baba ramdev
बता दें कि बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और निर्माता अजय देवगन इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस सीरियल में बाबा रामदेव के बचपन का किरदार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त बाल कलाकार नमन जैन निभाने वाले हैं। वहीं अभिनेता क्रांति प्रकाश इस शो में बाबा रामदेव की जवानी की भूमिका में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।