{"_id":"5a7d1c884f1c1bef7b8b6344","slug":"puneesh-sharma-clarifies-rumours-about-bandgi-thrown-out-of-her-residence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बंदगी के लिए गार्ड से भिड़ गए थे पुनीश, मकान मालिक ने निकाला तो दिया ये जवाब ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बंदगी के लिए गार्ड से भिड़ गए थे पुनीश, मकान मालिक ने निकाला तो दिया ये जवाब
Fri, 09 Feb 2018 09:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Feb 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
puneesh and bandgi
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बंदगी और पुनीश इन दिनों वैलेंटाइन वीक इंज्वॉय कर रहे हैं। कुछ दिन पहले इन दोनों की एक दूसरे को रेड रोज देते हुए तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल भी हुई थीं लेकिन हाल में जब पुनीश से बंदगी को लेकर सवाल पूछा गया तो वह भड़क उठे।
2 of 5
Bandgi Kalra
दरअसल, बिग बॉस शो के दौरान ऐसी खबरें आई थीं कि बंदगी को मकान मालिक ने घर से निकाल दिया है। हालांकि इन बातों को बंदगी ने सिर्फ अफवाह बताया था लेकिन इन बातों ने उस वक्त फिर से जोर पकड़ा जब बंदगी के होटल में रहने की खबरें आईं।
3 of 5
Bandgi Kalra
सूत्रों की मानें तो बंदगी और पुनीश एक साथ फ्लैट में रह रहे थे। एक दिन पुनीश ने गार्ड से शराब पीकर झगड़ा किया जिसके बाद मकान मालिक ने बंदगी को घर खाली करने को कह दिया। इसके बाद से बंदगी और पुनीश एक साथ होटल में रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Puneesh And Bandgi
Bollywoodlife ने जब पुनीश से सच जानना चाहा तो पुनीश भड़क उठे। पुनीश ने कहा - 'हम लोग एक साथ नहीं रह रहे हैं। मैं इस समय होटल में रह रहा हूं। बंदगी पहले घाटकोपर में रह रही थीं लेकिन अब वह अंधेरी में शिफ्ट हो गई है क्योंकि वहां से उसके काम करने की जगह पास है। हम लोग लिव इन में नहीं रह रहे। वह नए घर में जरूर शिफ्ट हुई है लेकिन इसके पीछे की वजह सिर्फ काम है। जो भी बातें आपको सुनने में आ रही हैं वह केवल अफवाह है उनमें कोई भी सच्चाई नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
Bandgi Kalra
ऐसी खबरें आ रही हैं कि यह दोनों लव बर्ड जल्द ही वैलेंटाइन वीक मनाने बाली जाएंगे। आपको बता दें, बंदगी और पुनीश की लव स्टोरी बिग बॉस सीजन 11 से शुरू हुई थी। शो के दौरान पहले तो ऐसा लगा कि यह सब एक गेम प्लान है लेकिन घर के बाहर निकलकर भी यह दोनों एक साथ समय बिताते हुए दिखाई दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।