चर्चित धारावाहिकों ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ और ‘बिदाई’ के लिए खूब टीआरपी बटोरने वाले अभिनेता अपूर्व अग्निहोत्री की निर्माता राजन शाही के तीसरे धारावाहिक ‘अनुपमां’ में अप्रैल महीने में हुई एंट्री फ्लॉप रही है। कहानी में उनका किरदार जोड़ने के लिए लाया गया मोड़ धारावाहिक की टीआरपी के लिए काफी नुकसानदायक रहा है। पता चला है कि इसी के चलते धारावाहिक प्रसारित करने वाले चैनल ने अपूर्व के किरदार को कहानी से बाहर कर दिया है। धारावाहिक ‘अनुपमां’ की कहानी इन दिनों काफी भावुक दौर से गुजर रही है। कहानी की मुख्य नायिका को कैंसर हो चुका है और अपूर्व ने कहानी के इसी मोड़ पर इस धारावाहिक में डॉ. अद्वैत बनकर अप्रैल महीने में एंट्री ली थी। ‘अनुपमां’ शो स्टार प्लस के धारावाहिकों में अव्वल नंबर शो रहा है लेकिन बीते कुछ हफ्तों से ये टीआरपी में लगातार मात खा रहा है। ‘अनुपमां’ अब टेलीविजन का नंबर वन शो नहीं रहा। हालांकि अपूर्व अग्निहोत्री की जब शो में एंट्री हुई थी तो शो के निर्माता राजन शाही ने न सिर्फ उनकी खूब तारीफें की थीं बल्कि बताते हैं कि उनका खुद धारावाहिक के सेट पर जबर्दस्त स्वागत भी किया था।
Anupamaa: लगातार गिरती टीआरपी से स्टार प्लस में हड़कंप, ‘अनुपमां’ से इस चर्चित अभिनेता की हुई छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 07 Jun 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन