टेलीविजन के लवबर्ड्स अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में, कपल ने फैंस के साथ एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें दोनों हॉस्पिटल के बेड पर नजर आ रहे थे। खबर है कि कपल एक-साथ बीमार हुआ था। अब दोनों को इन तस्वीरों के लिए सोशल मीडिया पर खूब आलोचना झेलनी पड़ रही है। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।
2 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता और विक्की को अस्पताल के बिस्तर पर एक साथ आराम करते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट करने के बाद सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा है। तस्वीर में अंकिता को स्लिंग में हाथ डाले देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को लेकर नेटिजंस ने उन्हें अस्पताल में रहते हुए भी पोज देने और ऑनलाइन पोस्ट करने को लेकर खूब आलोचना की है।
3 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता ने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर विक्की की बाहों में लेटी हुई और कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराती हुई देखी जा सकती हैं। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "बीमारी और स्वास्थ्य में एक साथ।"
4 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरों के वायरल होते ही लोगों ने इसकी कड़ी आलोचना करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, "क्या बीमार लोगों में सचमुच सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की एनर्जी होती है?" दूसरे यूजर ने लिखा, "अस्पताल में तो आराम करो!!!!! वहां से भी शो ऑफ करना है इनको।" एक और यूजर ने लिखा, "बिग बॉस के घर में नौटंकी करने के बाद अब यहां अटेंशन चाहिए।"
5 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों को लेकर प्रशंसकों ने सवाल किया कि तस्वीर में असली मरीज कौन था। एक यूजर ने लिखा, "भले ही मंकू का हाथ घायल हो गया हो, लेकिन विक्की भैया बिल्कुल वैसे ही लग रहे हैं जैसे भर्ती हुए हैं।" एक अन्य यूजर ने कहा,, "कंफ्यूज हूं मरीज कौन है।"
Toxic: दो भागों में रिलीज होगी यश की 'टॉक्सिक'? फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म