फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकिता लोखंडे ने शेयर किया नो मेकअप लुक, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

Thu, 17 Dec 2020 08:18 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 17 Dec 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande Shares Her No Makeup and No Hairstyle Looks Says I am Original
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram

टेलीविजन से फिल्मों में आईं पॉपुलर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अंकिता इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक नो मेकअप लुक में तस्वीर साझा की है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

Ankita Lokhande Shares Her No Makeup and No Hairstyle Looks Says I am Original
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से अंकिता लोखंडे काफी लाइम लाइट में आ गई हैं। अंकिता सोशल मीडिया पर तो पहले भी एक्टिव रहा करती थीं लेकिन अब उनकी पोस्ट पर हर किसी का ध्यान जाने लगा है। अंकिता कभी अपनी पोस्ट को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आती हैं तो कभी उन्हें पैंस का बेशुमार प्यार भी मिलता है। हाल ही में उन्होंने जो पोस्ट साझा की है उसमें फैंस उनके ऊपर बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं।

Ankita Lokhande Shares Her No Makeup and No Hairstyle Looks Says I am Original
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram: @lokhandeankita

अंकिता लोखंडे ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अंकिता नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। अंकिता ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है, 'मैं ओरिजनल हूं और यह अपने आप में परफेक्शन है। नो मेकअप और नो हेयर स्टाइल।'

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande Shares Her No Makeup and No Hairstyle Looks Says I am Original
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram: lokhandeankita

अंकिता की इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर पर उनके फैंस उनके ऊपर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इन तस्वीरों में अंकिता काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। कई फैंस ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'हमेशा की तरह खूबसूरत'। तो कई ने लिखा है कि अंकिता उनकी इंसपिरेशन हैं।

विज्ञापन
Ankita Lokhande Shares Her No Makeup and No Hairstyle Looks Says I am Original
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे ने अपने टेलीविजन धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस धारावाहिक में अंकिता के साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी थे। धारावाहिक को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इसके अलावा अंकिता ने बॉलीवुड में कंगना रणौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' से कदम रखा था। इसके बाद वो 'बागी 3' में भी नजर आ चुकी हैं।

पढ़ें: इन फिल्मों में था एक्टर्स का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, इमरान हाशमी की रह गई थी कहानी अधूरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed