{"_id":"5daeab868ebc3e93c6339eae","slug":"amitabh-bachchan-says-which-name-he-save-his-wife-jaya-bachchan-number","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया का किस नाम से सेव किया है नंबर, केबीसी के मंच पर खोला राज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया का किस नाम से सेव किया है नंबर, केबीसी के मंच पर खोला राज
अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' को 3 करोड़पति मिल चुके हैं । खेल अभी भी जारी है । इस मंच पर कंटेस्टेंट अपनी पर्सनल लाइफ के किस्से शेयर करते हैं । इस बार बिग बी ने एक कंटेस्टेंट के सामने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की ।
2 of 5
kbc
- फोटो : social media
सोमवार को टेलिकास्ट हुए शो में उत्तराखंड के सुमित तड़ियाल हॉट सीट पर आए । इस दौरान अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा क्या आपकी लव मैरिज हुई है? सुमित ने बताया उनकी लव मैरिज को अरेंज मैरिज दिखाया गया है। साथ ही सुमित ने बताया उनकी पत्नी उन्हें सुनिये जी कहकर बुलाती हैं ।
3 of 5
kbc 11
- फोटो : sony
इसी वजह से सुमित ने फोन पर पत्नी का नाम 'सुनिए जी' सेव किया है । इसके बाद अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्होंने पत्नी जया बच्चन का फोन नंबर किस नाम से सेव कर रखा है। बिग बी कहते हैं उन्होंने पत्नी का नंबर उनके नाम के शॉर्ट फॉर्म JB से सेव कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc 11
- फोटो : social media
कौन बनेगा करोड़पति का यह दिवाली फेस्टिव वीक है। इसमें हर कंटेस्टेंट को एक ओपो फोन और एक सोने का सिक्का दिया जाएगा। बता दें कि सुमित ने शो से 3.20 हजार रुपए जीते। अमिताभ और जया की बात करें तो उनकी शादी को 46 साल हो गए हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
Amitabh Bachchan KBC 11
- फोटो : Sony Liv Video
पिछले दिनों दोनों को दुर्गा पंडाल में देखा गया था । इसके बाद बिग बी ने करवाचौथ के मौके पर जया बच्चन की एक फोटो भी शेयर की थी । जया ने अपनी बहू ऐश्वर्या और बेटी श्वेता बच्चन के साथ करवाचौथ मनाया था । इसकी तस्वीरें भी सामने आईं थीं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।