फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार महीने की बेटी के माता-पिता हैं आमिर-संजीदा? जानें क्या है इस खबर की सच्चाई

Fri, 10 Jan 2020 08:55 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 10 Jan 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
Aamir Ali And Sanjeeda Shaikh Have Four Months Baby Girl as per Reports
आमिर-संजीदा - फोटो : Social Media

टेलीविजन इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक आमिर संजीदा की जोड़ी भी है। इन दोनों की जोड़ी इन दिनों सुर्खियों में है। खबर आ रही है कि दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है। जिसकी वजह से दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया है। इन्हीं खबरों के बीच एक खबर ऐसी भी सामने आ रही है। जिसे सुन इनके फैन्स के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

Aamir Ali And Sanjeeda Shaikh Have Four Months Baby Girl as per Reports
Sanjeeda Shaikh and Aamir Ali - फोटो : Instagram

आमिर और संजीदा की शादी की शादी को आठ साल हो गए हैं। इन दोनों को अब तक हैप्पी कपल के रूप में ही देखा जाता रहा है। इनके अलग रहने की खबरों पर फैन्स को भरोसा नहीं हो रहा था, कि इसी बीच सामने आया है कि इन दोनों की एक चार महीने की बेटी भी है। इस खबर से हर कोई हैरान है। फैन्स के लिए भरोसा करना मुश्किल हो रहा है।

Aamir Ali And Sanjeeda Shaikh Have Four Months Baby Girl as per Reports
Sanjeeda Shaikh and Aamir Ali - फोटो : Instagram

दरअसल बिजनेस टाइम्स ने इस बात का खुलासा किया है। बिजनेस टाइन्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक आमिर संजीदा की एक चार माहीने की बेटी भी है। दोनों की बेटी का जन्म सेरोगेसी के माध्यम से हुआ है। हालांकि इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। दोनों ने अब तक ना ही इस बारे में किसी को बताया है और ना ही इन खबरों पर किसी भी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया दी है। सूत्रों की मानें तो इन दोनों की बेटी के बारे में केवल कुछ करीबी लोगों को ही पता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Ali And Sanjeeda Shaikh Have Four Months Baby Girl as per Reports
Sanjeeda Shaikh and Aamir Ali - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि हाल ही में स्पॉटब्वॉय वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया था कि संजीदा और आमिर के बीच बीते दिनों से कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों अक्टूबर 2019 से अलग रह रहे हैं। दोनों के एक करीबी सूत्र ने इस बात का खुलासा किया है। हालांकि इस बारे में हिन्दुस्तान टाइम्स के द्वारा आमिर से बात करने की कोशिश की गई तो आमिर ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि दोनों के रिश्ते में सबकुछ ठीक चल रहा है। 

विज्ञापन
Aamir Ali And Sanjeeda Shaikh Have Four Months Baby Girl as per Reports
sanjeeda sheikh

बता दें कि आमिर और संजीदा ने एक दूसरे को कई सालों पर डेट करने के बाद साल 2012 में शादी की थी। दोनों ने कई सीरियल्स और रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया है। दोनों ने एक साथ 'क्या दिल में है' और रियलिटी शो 'नच बलिए सीजन तीन' में हिस्सा लिया था। इस सीजन के ये दोनों विजेता रहे थे। संजीदा आखिरी बार साल 2017 में 'लव का है इंतजार' सीरियल में नजर आई थीं। जबकि आमिर अली 'नवरंगी रे' सीरियल में दिखे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed