बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं जो हिट फिल्मों में काम करने के बाद भी आज बड़ा नाम नहीं बना पाए। इस ही लिस्ट में डब्बू मलिक का नाम भी शामिल है। शाहरुख खान के साथ बाजीगर, बेटा हो तो ऐसा और तिरंगा जैसी फिल्मों में काम कर चुके डब्बू को पहले अनु मलिक के भाई और अब उनके बेटों के चलते ही जाना जाता है।
2 of 7
कपिल शर्मा के शो में डब्बू- अरमान और अमाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि डब्बू मलिक बॉलीवुड के मशहूर संगीत घराने से ताल्लुक रखते हैं। कई फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है लेकिन बावजूद इसके वो बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने में कामयाब साबित नहीं हुए। बता दें कि डब्बू के बच्चों का नाम अरमान मलिक और अमाल मलिक है।
3 of 7
कपिल शर्मा के शो में डब्बू- अरमान और अमाल
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में डब्बू अपने बच्चों के साथ कपिल शर्मा के शो में बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की और अपनी गुमनामी को भी स्वीकारा। यहां उन्होंने बताया- 'मैंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। मुझे शाहरुख खान के साथ बाजीगर में निभाए एक छोटे से रोल से पहचान मिली थी। लेकिन पहचान बस यही थी कि मैं वो लड़का हूं जिसे शाहरुख ने मार दिया था।'
4 of 7
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद डब्बू ने शो में बताया- 'बाजीगर बहुत बड़ी हिट हुई और मुझे उसके बाद 90 फिल्मों के ऑफर मिले। लेकिन रोल बस बहुत छोटे थे। मेकर्स फोन पर कहते तुम सेट पर आ जाओ, वहीं बता दूंगा कि रोल क्या है। इस बात से ही अंदाजा लग जाता था कि मेरा रोल कितना बड़ा होगा।"
5 of 7
डब्बू मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के पिता सलीम खान का जिक्र करते हुए डब्बू ने कहा- 'मेरे संगीत की दुनिया में जाने का पूरा श्रेय सलीम खान साहब और सोहेल को जाता है। मेरी मुलाकात एक बार सलीम खान जी से हुई। उन्होंने कहा, डब्बू तुम एक्टिंग छोड़ो और संगीत में काम करो. जिस परिवार से हो, इतना तो तय है कि कुछ नहीं भी करोगे तो बहुत कुछ कर लोगे।'