{"_id":"5b6e8d504f1c1b54208b81dd","slug":"along-with-anil-kapoor-and-shahrukh-khan-salman-khan-shoot-bigg-boss-12-promo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 12: इस बार का सीजन होगा 'विचित्र', पहली बार शो में दिखेंगे बॉलीवुड के ये 2 दिग्गज एक्टर्स","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 12: इस बार का सीजन होगा 'विचित्र', पहली बार शो में दिखेंगे बॉलीवुड के ये 2 दिग्गज एक्टर्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12
'बिग बॉस' सीजन 12 इस बार एक महीने पहले यानी कि 16 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस बार का सीजन बाकी सभी सीजन से सबसे अलग होगा क्योंकि इस बार कंटेस्टेंट बतौर जोड़ी इस शो में हिस्सा लेंगे। सलमान खान हाल ही में अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग के लिए मालटा रवाना हो गए हैं। कहा जा रहा है कि मालटा जाने से पहले दबंग खान ने बिग बॉस सीजन 12 के प्रोमो को शूट कर लिया है।
salman khan
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार के प्रोमो में सलमान खान के साथ बॉलीवुड की दो ऑइकॉनिक जोड़ी भी नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि यह जोड़ी काफी 'विचित्र' होगी और यही इस बार 'बिग बॉस' सीजन 12 की थीम है। जानकारी के मुताबिक बिग बॉस के प्रोमो में इस बार सलमान खान दो फिल्मों के पोस्टर्स के साथ नजर आएंगे।
salman khan bigg boss
एक पोस्टर फिल्म 'करण-अर्जुन' का होगा तो वहीं दूसरा पोस्टर 'राम-लखन' फिल्म का होगा। सूत्रों की मानें तो शो के मेकर्स इस बार की थीम अलग ही ढंग से पेश करना चाहते हैं। वहीं सलमान खान बॉलीवुड के पॉपुलर गानों पर जमकर नाचते हुए दिखाई देंगे। इन गानों में 'जवानी फिर न आए', 'मुझसे शादी करोगी', 'दबंग' और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के गाने 'दिल दिया गल्ला' पर डांस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan
कहा जा रहा है कि इस बार 'बिग बॉस' सीजन 12 दिसंबर में ही खत्म हो जाएगा जिसकी वजह सलमान खान का 'भारत' फिल्म की शूटिंग में बिजी होना है। बीते दो सीजन की तरह इस बार भी 'बिग बॉस' में आम लोगों को मौका दिया गया है। वहीं सेलिब्रिटीज की बात करें तो कई नाम सुनने में आए है। कहा जा रहा है कि 'इश्कबाज' एक्ट्रेस सृष्टि रोडे का रियलिटी शो में आना पक्का है। देबिना और गुरमीत के शो में आने की बात कही जा रही थी हालांकि उन दोनों ने ही शो में आने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
Salman Khan
आपको बता दें, 'बिग बॉस' के अभी तक के सभी सीजन सुपरहिट रहे हैं। इन सभी सीजन को ज्यादातर सलमान खान ने ही होस्ट किया है। हालांकि कई बार दिग्गज कलाकारों ने इसे होस्ट किया लेकिन शो की टीआरपी उतनी नहीं आई जितना कि सलमान खान के होस्ट करने पर। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा इस बार कौन-कौन से एक्टर्स इस रियलिटी शो में हिस्सा लेने वाले हैं।