{"_id":"5b70f1d742c7923d682c5129","slug":"akshay-kumar-given-gold-medal-and-5-lakh-rupees-to-prabdeep-for-his-performance-in-dance-deewane","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार के एक कदम से बदल गई इस कंटेस्टेंट की किस्मत, परफॉर्मेंस देखने के बाद लिया बड़ा फैसला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अक्षय कुमार के एक कदम से बदल गई इस कंटेस्टेंट की किस्मत, परफॉर्मेंस देखने के बाद लिया बड़ा फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
Prabdeep Singh
अपनी दरियादिली के लिए अक्षय कुमार जाने जाते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के सेट पर अपनी आने वाली फिल्म 'गोल्ड' को प्रमोट करने पहुंचे। शो के दौरान कई कंटेस्टेंट ने डांस किया। इस दौरान शो के सबसे जबदस्त कंटेस्टेंट प्रभदीप की परफॉर्मेस देखने के बाद अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा कर डाला जिसे सब देखते रह गए।
Prabdeep Singh
अक्षय कुमार के साथ 'डांस दीवाने' के सेट पर मौनी रॉय भी आई थीं। दोनों ने सेट शो पर खूब मस्ती की और सभी प्रतियोगियों की परफॉर्मेंस को देखा भी। शो में प्रभदीप के डांस के पहले होती तैयारियों को देखकर पहले तो माधुरी घबरा गईं। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रभदीप इस बार अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर डांस करने वाले थे।
Prabdeep Singh
प्रभदीप बोल और सुन नहीं सकते लेकिन फिर भी 'डांस दीवाने' में उनसे एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी है। ऐसे में प्रभदीप का आंखों पर पट्टी बांधकर डांस करना किसी को बेचैन कर सकता है। प्रभदीप ने आंखों पर पट्टी जबरदस्त डांस किया और सबको हैरान कर दिया। प्रभदीप के डांस ने अक्षय कुमार को सरप्राइज कर दिया। इसके बाद अक्षय स्टेज पर गए और प्रभदीप को गले लगाकर गोल्ड मेडल पहनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar
इसके साथ ही अक्षय ने प्रभदीप को 5 लाख रुपए का इनाम भी दिया। प्रभदीप को सम्मानित करने के बाद अक्षय ने कहा - 'कोई भी यह न सोचे कि यह चैरिटी है। मैंने इसे इसलिए यह दिया क्योंकि यह इसे डिजर्व करता है।' हालांकि यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब अक्षय ने किसी की मदद की हो इससे पहले भी अक्षय कई बार इस तरह से लोगों की मदद कर चुके हैं।
विज्ञापन
dance deewane
आपको बता दें, 'डांस दीवाने' शो टीआरपी के मामले में लगातार चौथे नंबर पर है। इस शो को माधुरी दीक्षित, तुषार और शशांक खेतान जज कर रहे हैं। इस बार शो में 15 अगस्त को सेलिब्रेट किया गया था। इस दौरान अक्षय कुमार और मौनी रॉय अपन आने वाली फिल्म 'गोल्ड' को प्रमोट करने आए थे। 'गोल्ड' फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।