फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 12 का पहला दमदार प्रोमो, टीचर बनकर सलमान खान जोड़ियों की ले रहे हैं क्लास

Sun, 12 Aug 2018 06:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 12 Aug 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 first promo out Salman Khan taking classes of jodis
salman khan
'बिग बॉस' सीजन 12 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आखिरकार यह इंतजार खत्म हो गया है और 'बिग बॉस' सीजन 12 का पहला प्रोमो सामने आ गया है। इस नए प्रोमो को रिलीज हुए कुछ वक्त ही हुआ है और इसे अब तक 23 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस बार का प्रोमो बीते सभी सीजन से अलग है जिसे देखकर आप इतना जरूर कह सकते हैं कि 'बिग बॉस' सीजन 12 सबसे अलग होगा।
Bigg Boss 12 first promo out Salman Khan taking classes of jodis
salman khan
प्रोमो में सलमान खान क्लास लेते हुए नजर आ रहे हैं। क्लास में कई सारे लोग मौजूद है जो कि जोड़ियों में नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान खान जोड़ियों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं और सबकी क्लास ले रहे हैं। क्लास में मौजूद जोड़ियां सास-बहु, बहन-बहन और दोस्तों की नजर आ रही हैं। 
Bigg Boss 12 first promo out Salman Khan taking classes of jodis
Bigg Boss promo
जैसा कि पहले भी कहा जा रहा था कि इस बार बिग बॉस सीजन 12 में जोड़ियां नजर आएंगी। इसी थीम को पहले प्रोमो में दिखाया गया है। इस बार 'बिग बॉस' सीजन 12 16 सितंबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में लोग काफी एक्साइटेड हैं। सलमान ने 'बिग बॉस' के कई प्रोमोज शूट कर लिए हैं जिसका पहला प्रोमो रिलीज हो गया है।
 

 

The wait has come to an end! @beingsalmankhan is coming back soon on #BiggBoss season 12 only on @colorstv! @nadiachauhan @iamappyfizz @oppomobileindia @rajcheerfull

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 first promo out Salman Khan taking classes of jodis
Bigg Boss promo
कहा जा रहा है कि इस बार 'बिग बॉस' सीजन 12 दिसंबर को खत्म हो जाएगा जिसकी वजह सलमान खान का 'भारत' फिल्म की शूटिंग में बिजी होना है। बीते दो सीजन की तरह इस बार भी 'बिग बॉस' में आम लोगों को मौका दिया गया है। वहीं सेलिब्रिटीज की बात करें तो कई नाम सुनने में आए है। 
विज्ञापन
Bigg Boss 12 first promo out Salman Khan taking classes of jodis
Bigg Boss promo
खबरों की मानें तो 'इश्कबाज' एक्ट्रेस सृष्टि रोडे का रियलिटी शो में आना पक्का है। देबिना और गुरमीत के शो में आने की बात कही जा रही थी हालांकि उन दोनों ने ही शो में आने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। वहीं अब यह देखना होगा कि 'बिग बॉस' सीजन 12 क्या धमाल मचाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed