{"_id":"59b4cafe4f1c1bfa7f8b597f","slug":"after-upasan-ali-sagar-speaks-over-the-kapil-sharma-show-and-relation-with-kapil","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बुआ' के बाद अब 'दादी' ने खोली कपिल शर्मा शो की पोल, कह दी ये बड़ी बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बुआ' के बाद अब 'दादी' ने खोली कपिल शर्मा शो की पोल, कह दी ये बड़ी बात
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
कपिल शर्मा का शो छोड़ने के बाद कॉमेडियन अली सागर आजकल 'लिप सिंक बैटल' और 'द ड्रामा कंपनी' में नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने भी कपिल के शो को अलविदा कह दिया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अली से इस बारे में बात की गई जिसमें उन्होंने शो को छोड़ने का कारण बताया है। आगे कि स्लाइड्स में जानें आखिर किस कारण अली ने कपिल शर्मा शो को कहा बाय-बाय।
Trending Videos
मीडिया से बातचीत के दौरान कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में दादी की भूमिका निभाने वाले अली सागर ने कहा, 'मैं औरतों के रोल करते-करते थक चुका हूं। मैं अलग तरह के रोल करना चाहता था। बीच में 7 महीने मेरे पास कोई काम भी नहीं था लेकिन 'लिप सिंक बैटल' में ऐसा चार्म था, जिसे मैं मना नहीं कर सका।'
इसके साथ ही अली से शो से अलग होने के मुद्दे पर बात की गई जिसपर उनका कहना है, 'कपिल के साथ कभी कोई बैटल नहीं थी, वो हादसा था। जो होना था, हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब उनसे पूछा गया कि क्या कपिल का शो दोबारा शुरू होने पर वो जाएंगे। अली ने इस पर कहा कि हां जरूर। हम अलग नहीं हुए हैं। मैं दुआ करता हूं कि वो जल्दी ठीक हो जाएं। मैं उनका शुभचिंतक हूं।
विज्ञापन
कॉम्पटीशन के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी से कोई कॉम्पटीशन नहीं है। दो-चार लोग ही तो हैं, उसमें क्या कॉम्पटीशन होगा। आज हम यहां हैं, कल कहीं और होंगे।