फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस' में 37 साल बड़े कंटेस्टेंट के साथ रचाया था प्यार का ढोंग, अब पारस के साथ शादी करने पहुंचीं

Tue, 18 Feb 2020 03:46 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 18 Feb 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
After affir with Anup Jalota Jaleen Matharu wants to Marry Bigg Boss 13 contestant Paras Chhabra
Jasleen Matharu, Paras and Anup Jalota - फोटो : Instagram

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) खत्म होने के बाद पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) 'मुझसे शादी करोगे' शो में अपने लिए दुल्हन ढूंढने आए हैं। इस शो में उन्हें लड़कियों का चुनाव करना होगा। इस शो का एक प्रोमो वीडियो आया है। इस वीडियो में 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट भी नजर आईं। खास बात है कि ये एक्स कंटेस्टेंट 'बिग बॉस' में पहले भी प्यार का ढोंग रचा चुकी हैं। जिस कंटेस्टेंट के साथ उन्होंने ये प्यार का नाटक रचाया था वो इनसे उम्र में 37 साल बड़े थे। 

After affir with Anup Jalota Jaleen Matharu wants to Marry Bigg Boss 13 contestant Paras Chhabra
Jasleen Matharu and Paras - फोटो : Instagram

'बिग बॉस' की इस एक्स कंटेस्टेंट का नाम जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) है। जसलीन 'बिग बॉस 12' में आई थीं। इसी शो के दौरान उन्होंने भजन गायक अनूप जलोटा संग अफेयर की बात कही थी। हालांकि शो खत्म होने के बाद उन्होंने इसे झूठा बताया था। वहीं अब जसलीन पारस के स्वंयवर में बतौर कंटेस्टेंट पहुंची हैं। जसलीन के शो में आने का प्रोमो वीडियो भी आ गया है। 

After affir with Anup Jalota Jaleen Matharu wants to Marry Bigg Boss 13 contestant Paras Chhabra
Sanjana Mujhse Shaadi Karoge contestant - फोटो : Instagram

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर मिस्टर खबरी अकाउंट द्वारा साझा किया गया है। जसलीन प्रोमो वीडियो में पारस के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि जसलीन की शो में एंट्री होते ही एक कंटेस्टेंट के साथ थोड़ी बहस भी हो जाती है। पारस के स्वयंवर में पहुंचीं एक कंटेस्टेंट संजना जसलीन के कपड़ों पर कमेंट कर देती हैं जो जसलीन को रास नहीं आता।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Do Follow @mrkhabri & @_utsavmaurya_ and Never miss un update . 👉Exclusive News & leakages only . 👉Turn on post Notification for Exclusive Update. 🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹 . #biggboss13 #artisingh #shehnaazgill #ShefaliBagga #asimRiaz #MahiraSharma #ParasChhabra #SidharthShukla #siddharthadey #Devoleenabhattacharjee #DaljeetKaur #Koenamitra #RashamiDesai #HimanshiKhurana #vishaladityasingh #salmankhan #mrfaisu07 #riyazaly #followforfollowback #like4likes #keepsupporting #kbye #mujhseshaadikaroge #realityshow

A post shared by 𝗕𝗜𝗚𝗕𝗢𝗦𝗦 𝟭𝟯 ( 𝗠𝗿 𝗞𝗵𝗮𝗯𝗿𝗶 ) 🔵 (@mrkhabri) on

विज्ञापन
विज्ञापन
After affir with Anup Jalota Jaleen Matharu wants to Marry Bigg Boss 13 contestant Paras Chhabra
Jasleen Matharu - फोटो : Instagram

संजना जसलीन से कहती हैं- 'लगता है पैंट पहनना भूल गई हैं।' जवाब में जसलीन कहती हैं- 'अभी तो आई हूं लेकिन लगता है कि झगड़ा अभी हो जाएगा।' इस प्रोमो वीडियो में जसलीन के अलावा रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला भी नजर आए। शो में सिद्धार्थ और रश्मि दोस्त के तौर पर पारस और शहनाज की मदद करने आए हैं। हालांकि अंतिम फैसला शहनाज और पारस के हाथ में ही होगा।

विज्ञापन
After affir with Anup Jalota Jaleen Matharu wants to Marry Bigg Boss 13 contestant Paras Chhabra
anup jalota and jasleen - फोटो : file photo

आपको बता दें, 'बिग बॉस 12' में अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की लव स्टोरी खूब सुर्खियों में रही थी। शो के दौरान इन दोनों ने कहा कि यह दूसरे से प्यार करते हैं तो वहीं शो के बाद खुलासा हुआ था कि दोनों झूठ बोलकर शो में गए थे। शो के बाद अनूप जलोटा ने कहा था हम दोनों में गुरू और शिष्य का रिश्ता है जबकि जसलीन शो में कहती रहीं कि हम दोनों लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं। 

'बिग बॉस 13' खत्म होने के तीन दिन बाद सिद्धार्थ शुक्ला को देख रो पड़ीं शहनाज, इस तरह लगाया गले

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed