फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस 13' खत्म होने के तीन दिन बाद सिद्धार्थ शुक्ला को देख रो पड़ीं शहनाज, इस तरह लगाया गले

Tue, 18 Feb 2020 03:46 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 18 Feb 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
After Bigg Boss 13 Sidharth Shukla Shehnaz Kaur Gill reunite again video viral
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla - फोटो : Instagram

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज कौर गिल (Shehnaz Kaur Gill) की जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया। यहां तक कि शहनाज खुलेआम कह भी चुकी हैं वो सिद्धार्थ से प्यार करती हैं। बहुत सारे प्रशंसक 'बिग बॉस' खत्म होने के बाद सिडनाज को मिस कर रहे हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो ये खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें शहनाज और सिद्धार्थ एक बार फिर से साथ नजर आ रहे हैं। 

After Bigg Boss 13 Sidharth Shukla Shehnaz Kaur Gill reunite again video viral
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla - फोटो : Instagram

ये प्रोमो वीडियो शहनाज और पारस के 'मुझसे शादी करोगे?' शो का है। इस वीडियो में शहनाज और सिद्धार्थ एक साथ मस्ती करते हुए दिखे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर मिस्टर खबरी अकाउंट द्वारा साझा किया गया है। वीडियो में आप देखेंगे कि मनीष पॉल शहनाज से कह रहे हैं- 'आपने सुना है ना प्यार अंधा होता है। उसी को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए दूल्हे का चुनाव करेंगे।'

After Bigg Boss 13 Sidharth Shukla Shehnaz Kaur Gill reunite again video viral
Sidharth Shukla - फोटो : Instagram

वीडियो में आगे दिखाया गया है कि शहनाज की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है और वो लड़कों का हाथ पकड़कर उन्हें जज करने की कोशिश करती हैं। शहनाज जैसे ही आगे बढ़ती हैं और एक लड़के का हाथ पकड़ती हैं तो वो थोड़ा रुक जाती हैं। इसके बाद शहनाज मनीष से कहती हैं- 'ये जो आखिरी वाला था न उसे पकड़कर मुझे सिद्धार्थ शुक्ला वाली फीलिंग आई।' इसके बाद शहनाज आंखों पर बंधी पट्टी हटाती हैं और सिद्धार्थ को देखकर खुश हो जाती हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Do Follow @mrkhabri & @_utsavmaurya_ and Never miss un update . 👉Exclusive News & leakages only . 👉Turn on post Notification for Exclusive Update. 🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹 . #biggboss13 #artisingh #shehnaazgill #ShefaliBagga #asimRiaz #MahiraSharma #ParasChhabra #SidharthShukla #siddharthadey #Devoleenabhattacharjee #DaljeetKaur #Koenamitra #RashamiDesai #HimanshiKhurana #vishaladityasingh #salmankhan #mrfaisu07 #riyazaly #followforfollowback #like4likes #keepsupporting #kbye #mujhseshaadikaroge #realityshow

A post shared by 𝗕𝗜𝗚𝗕𝗢𝗦𝗦 𝟭𝟯 ( 𝗠𝗿 𝗞𝗵𝗮𝗯𝗿𝗶 ) 🔵 (@mrkhabri) on

विज्ञापन
विज्ञापन
After Bigg Boss 13 Sidharth Shukla Shehnaz Kaur Gill reunite again video viral
Shehnaz Kaur Gil and Sidharth Shukla - फोटो : Instagram

शहनाज सिद्धार्थ को गले लगाती हैं और भावुक हो जाती हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ के अलावा रश्मि देसाई भी शो में आती हैं। रश्मि के आते ही मनीष सभी से कहते हैं सब लोग अपने पर्स संभालकर रख लो रश्मि आ गई हैं। मुझसे शादी करोगे? शो में सिद्धार्थ और रश्मि दोस्त के तौर पर पारस और शहनाज की मदद करने आए हैं। हालांकि अंतिम फैसला शहनाज और पारस के हाथ में ही होगा।

विज्ञापन
After Bigg Boss 13 Sidharth Shukla Shehnaz Kaur Gill reunite again video viral
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

शो का हिस्सा होने पर शहनाज गिल ने कहा, 'सही कहते हैं कि जब एक दरवाजा बंद होता है, तो दूसरा खुलता है। मेरे जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने के लिए यह सही समय है, क्योंकि बिग बॉस में मेरी यात्रा समाप्त हो गई है। मैं अपना भविष्य देखने के लिए उत्साहित हूं, लेकिन मैं इस तरह के एक लोकप्रिय मंच पर जीवन बदलने का निर्णय लेने के लिए बहुत नर्वस हूं। मुझे खुशी है कि बिग बॉस की यात्रा से मेरे करीबी दोस्त भी इसका हिस्सा बनेंगे और मैं जिसे करीब से जानती हूं, वह भी उसी अनुभव के साथ मेरे साथ रहेंगे। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे असीम प्यार और समर्थन देंगे।'

 

बिग बॉस के बाद घर में फिर कैद हुए पारस और शहनाज, इस बार कुछ और है वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed