{"_id":"5e0dc5708ebc3e879f4a97b3","slug":"actress-mona-singh-share-new-year-photo-with-husband-after-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के पांच दिन बाद मोना सिंह का नया लुक आया सामने, पति के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
शादी के पांच दिन बाद मोना सिंह का नया लुक आया सामने, पति के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 02 Jan 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Mona Singh
- फोटो : Instagram
Link Copied
टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से हिट होने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह ने 27 दिसंबर को शादी कर ली । 37 वर्षीय मोना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड श्याम संग सात फेरे लिए । श्याम एक दक्षिण भारतीय इनवेस्टमेंट बैंकर हैं । मोना की शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं । अपनी शादी में मोना जमकर नाचती नजर आई थीं ।
Trending Videos
2 of 6
mona singh
- फोटो : social meida
मोना ने अब नए साल पर अपने फैंस के लिए पति के साथ एक फोटो शेयर की है । इस फोटो में मोना अपने फैंस को साल 2020 की बधाई देती नजर आ रही हैं । मोना की इस तस्वीर पर रक्षंदा खान और पलक जैन ने कमेंट भी किया है । मोना की इस तस्वीर को 17 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं ।
3 of 6
mona singh
- फोटो : social media
बता दें कि मोना ने अपनी शादी के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर आधिकारिक घोषणा की थी । इस तस्वीर में मोना श्याम को जयमाल पहनाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस खुशनुमा पल की तस्वीर साझा करते हुए मोना सिंह ने लिखा था- 'प्यार, हंसी और जिंदगी भर की खुशी।'
बता दें, मोना और श्याम की शादी करीबी दोस्त और परिवारवालों के बीच हुई। 38 साल की मोना ने अपनी शादी में सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था। इसके साथ ही हाथों में कलीरे पहनी थीं और लहंगे के साथ व्हाइट ज्वैलरी मैच की थी। जबकि श्याम क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए।
विज्ञापन
5 of 6
mona singh
- फोटो : social media
शादी से पहले दोनों की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें चर्चा में रही थीं। शादी से पहले मोना अपनी बैचलर पार्टी भी एंज्वॉय करती दिखी थीं। इसमें मोना के टीवी इंडस्ट्री के कई दोस्त पहुंचे थे। मोना ने टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। उनका ये शो बहुत हिट हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।