टीवी अभिनेत्री कांची सिंह को स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पहचान मिली। कांची ने सीरियल में गायत्री निखिल देवड़ा यानी गायू का किरदार निभाया था। अब अभिनेत्री ने अपनी 10 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसे देख उनके फैंस भी धोखा खा गए।
2 of 5
कांची सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सीरियल में कांची सिंह का लुक भले ही सिंपल रहा हो लेकिन सोशल मीडिया पर वो अक्सर ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब कांची ने अपनी करीबी दोस्त के साथ तस्वीर शेयर की है। उन्होंने नीले रंग की साड़ी पहन रखी है।
3 of 5
कांची सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
कांची ने पोस्ट के साथ लिखा- 'यह तस्वीर ठीक 10 साल पहले साल 2009 की है। तस्वीर टीचर्स डे के दिन की है। दूसरे स्कूल की तरह हमने भी इस खास दिन के लिए साड़ी पहनी थी।' इसी के साथ कांची ने अपनी दोस्त को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं।
4 of 5
kanchi singh
- फोटो : social media
23 साल की कांची अभी तक कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने सीरियल 'कुंटुंब' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। साल 2014 में कांची ने सीरियल 'और प्यार हो गया' में बतौर लीड रोड काम किया। इसमें उन्होंने अवनी राज पुरोहित का किरदार निभाया था। कांची सीरियल 'ससुराल सिमर का', 'प्यार तूने क्या किया' और 'भक्तों की भक्ति में शक्ति' में भी नजर आ चुकी हैं।
5 of 5
Kanchi Singh and Rohan Mehra
- फोटो : instagram
कांची अपने को-एक्टर रोहन मेहरा के साथ रिलेशनशिप में हैं। कांची रोहन के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। यहां तक कि दोनों सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर अपने प्यार का इजहार कई बार कर चुके हैं। कुछ वक्त तक दोनों सीरियल में एक साथ नजर आए लेकिन बाद में दोनों ने ही सीरियल से किनारा कर लिया।
जूही चावला की जबरा फैन हैं उर्वशी रौतेला, इंटरव्यू में बताया-किस रीमेक में करना चाहती हैं काम?