फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिना खान ने शेयर की ब्वॉयफ्रेंड संग रोमांटिक तस्वीरें, राजस्थान में मना रहीं छुट्टियां

Sun, 01 Dec 2019 06:32 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 01 Dec 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
Actress Hina Khan Vacation Photos With Boyfriend Rocky Jaiswal Goes Viral
हिना खान, रॉकी जायसवाल - फोटो : Social Media

टेलीविजन जगत में अक्षरा के नाम से पहचानी जाने वाली अभिनेत्री हिना खान ने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर तय कर लिया है। हिना जल्द ही फिल्म 'हैक्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग खत्म की है। शूटिंग खत्म करने के बाद हिना इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ वक्त बिता रही हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Actress Hina Khan Vacation Photos With Boyfriend Rocky Jaiswal Goes Viral
रॉकी के साथ हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वो समय-समय पर अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। हिना अपनी लव लाइफ को भी दुनिया से छुपाकर नहीं रखती हैं। वो अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिनमें दोनों के बीच कैमिस्ट्री भी काफी जबरदस्त दिखाई देती है।

Actress Hina Khan Vacation Photos With Boyfriend Rocky Jaiswal Goes Viral
Hina Khan-Rocky Jaiswal

फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद अब हिना ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ राजस्थान घूम रही हैं। हिना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दोनों के इस वेकेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इस तस्वीर में दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। हिना भी ग्रीन रंग की जैकेट और हल्के मेकअप में काफी खूबसूरत लग रही हैं। हर बार की तरह इस तस्वीर में भी दोनों की कैमिस्ट्री जबरदस्त लग रही है।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Hina Khan Vacation Photos With Boyfriend Rocky Jaiswal Goes Viral
Hina Khan, Rocky jaiswal

हिना खान सबके सामने अपने प्यार को खुलकर जाहिर कर चुकी हैं। आए दिन दोनों एक साथ घूमते हैं और पार्टी में देखा गया है। जिसकी तस्वीरें शेयर कर हिना अपने प्यार को जाहिर करने का एक भी मौका नहीं छोड़़ती हैं। बता दें कि हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी। इस शो में उन्होंने अक्षरा का किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

विज्ञापन
Actress Hina Khan Vacation Photos With Boyfriend Rocky Jaiswal Goes Viral
Hina Khan - फोटो : instagram

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के बाद हिना बिग बॉस के बीते सीजन में भी नजर आई थीं। बिग बॉस में हिना का अलग ही अंदाज दर्शकों को देखने को मिला था। इसके बाद हिना को टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में कोमोलिका के किरदार में देखा गया। बॉलीवुड में डेब्यू के चलते उन्होंने इस सीरियल को बीच में ही छोड़ दिया था। हिना की पहली बॉलीवुड फिल्म 'हैक्ड' 31 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed