टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' में अक्षत जिंदाल की भूमिका निभा रहे अभिनेता निशांत सिंह मलकानी ने इस शो का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने अपने हिस्से की अंतिम शूटिंग बीते रविवार को खत्म की है। इस शो से विदाई के मौके पर निशांत ने सभी कलाकारों और कर्मचारियों से पूरी तरह से भावनात्मक होकर विदाई ली है। साथ ही निशांत ने उनके साथ काम करने और अच्छा व्यवहार करने के लिए सभी का धन्यवाद भी किया है।
2 of 5
निशांत सिंह मलकानी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विदाई के मौके पर इस शो में काम करने का अनुभव साझा करते हुए निशांत कहते हैं, 'इस शो में निभाया मेरा अक्षत का किरदार मेरे दिल के बहुत करीब रहा है। पिछले दो सालों से मैं इस किरदार को निभा रहा हूं इसलिए यह किरदार अब मेरा हिस्सा बन चुका है। इस किरदार को अपने से दूर करना मेरे लिए बहुत मुश्किल है।'
3 of 5
निशांत सिंह मलकानी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निशांत यह भी कहते हैं कि जब कोई अच्छी चीज दूर जाती है तो वह फिर से नई शुरुआत के साथ वापस आती है। वह कहते हैं, "मेरा अब तक इस पूरी टीम के साथ काम करने का अनुभव बहुत बेहतरीन रहा है। खासकर मेरी गुड्डन (कनिका मान) के साथ जहां मैंने बहुत सी यादें बनाई हैं।'
4 of 5
निशांत सिंह मलकानी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वह आगे कहते हैं, 'यह सेट तो मेरे घर जैसा बन चुका था। अब मैं यहां से जा रहा हूं तो निश्चित तौर पर मैं इसे याद करूंगा। मुझे इस टीम का हर सदस्य याद आएगा। मैं इन सब की सफलता की कामना करता हूं।' इशांत ने इस टीम से तो विदा ले ली है लेकिन अब उनका नाम टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' से जोड़ा जा रहा है।
5 of 5
निशांत सिंह मलकानी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सूत्र बताते हैं कि निशांत से 'बिग बॉस' के निर्माताओं ने संपर्क किया है और उन्हें इस शो के 14वें सीजन का एक प्रतियोगी के रूप में हिस्सा बनने के लिए कहा है। हालांकि, इस बारे में न तो निशांत ने अभी कोई खुलासा किया है और न ही निर्माताओं की तरफ से कोई बयान आया है।
पढ़ें: बाइस्कोप: अमिताभ को इस फिल्म में लगा शत्रुघ्न सिन्हा की शोहरत से डर, लता मंगेशकर को देनी पड़ी धमकी