बिग बॉस में बीते एपिसोड में एक बार फिर लाइव वोटिंग का सिलसिला चला। लेकिन इस बार मुकाबला शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच था। बता दें कि दोनों ही घर में बहुत जबरदस्त खेल रही हैं।
पिछली बार विकास और प्रियांक के बीच लाइव वोटिंग में 71 प्रतिशत वोट पाकर घर में मास्टरमाइंड के नाम से पहचान रखने वाले विकास गुप्ता ने बाजी मार ली थी। वहीं, प्रियांक को 67 प्रतिशत वोटों से संतोष करना पड़ा।
ऐसे में घर में दोबारा लाइव वोटिंग करवाई गई। बता दें कि इस बार पूर्व 'अंगूरी भाबी' यानि की शिल्पा शिंदे ने घर में अंहकारी और झगड़ालू कही जाने वाली हिना को पछाड़ दिया। शिल्पा ने लगभग फाइनल में जगह बना ली है। इसके बाद दोनों में एक सिंगिंग कॉम्पीटिशन भी हुआ।
बता दें कि सिंगिग कॉम्पीटिशन में हिना खान ने मोह-मोह के धागे सॉन्ग गाकर दर्शकों को अपनी ओर खींचने की कोशिश की तो वहीं शिल्पा ने जबरदस्त सॉन्ग गाकर इस चुनौती को भी जीत लिया। दरअसल, शिल्पा ने 'आपका क्या होगा जना बे आली' सॉन्ग गाया था।
खैर, दोनों में हार-जीत का फैसला लाइव पब्लिक वोटिंग से ही होना था। जिसमें शिल्पा ने बाजी मार ली। बता दें कि बीते हफ्ते प्रियांक शर्मा की घर से छुट्टी हो गई है। दरअसल, प्रियांक और लव के बीच मुकाबला था। लेकिन लव को ज्यादा वोट मिले जिससे वे सुरक्षित बच निकले।