बिग बॉस 11 के एक्स कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा इन दिनों नेपाल में है और ऐसे में वैलेंटाइन डे के मौके पर उनकी एक फीमेल फैन ने उन्हें प्रपोज किया है। इस नजारे को देख प्रियांक शर्मा भावुक हो गए और अपनी फैन को गले लगा लिया...
बिग बॉस में अपनी स्मार्ट और चॉकलेटी लुक के लिए फेमस प्रियांक शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, उनकी फैन ने साफ-साफ कहा कि आपके भले ही कितने फैंस हो लेकिन मेरे जैसा नहीं होगा। इस फैन ने प्रियांक को एक लाल गुलाब भी दिया है।
वहीं, ये सब देखने के बाद मौजूद वहां सब लोग भावुकता में भह गए। यहां तक कि खुद प्रियांक भी अपने आसूं नहीं रोक पाए और अपनी फैन को गले लगाकर शुक्रिया कहा। बता दें कि बिग बॉस सीजन 11 में प्रियांक पहले ही हफ्ते में शो से लड़ाई करने के चलते बाहर हो गए थे।
लेकिन शो में उनकी दोबार एंट्री हुई और लगभग दो महीने वे घर में टिके रहने के बाद शो से आउट हो गए। दर्शकों को उनके टीवी पर एक बार लौटने का इंतजार है। फिलहाल वे टीवी सीरियल पहरेदार पिया की स्टार तेजस्वी के साथ स्विट्जरलैंड में रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो बहुत ही वायरल हो रही है। माना जा रहा है कि ये फोटो प्रियांक के आने वाले शो स्विस वाले दुल्हनिया ले जाएंगे के लिए शूट हो रहा है जो जल्दी ही टीवी पर दिखाई देने वाला है। खबर है कि प्रियांक और तेजस्वी की दोस्ती पहले सी काफी गहरी है।