'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो बन गया है। यह शो पिछले 15 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। दर्शक शो के साथ इसके किरदारों को भी काफी पसंद करते हैं। पिछले कुछ साल से शो में काफी विवाद देखने को मिल रहे हैं। सबसे पहले अंजलि का किरदार निभाने वाली नेहा ने कुछ अनबन के चलते शो को अलविदा कह दिया। इसके बाद शैलेश लोढ़ा भी अचानक शो छोड़कर चले गए। अब इस शो को लेकर नया विवाद सामने आ रहा है।
2 of 4
शैलेश लोढ़ा
- फोटो : social media
'तारक मेहता' शो से शैलेश लोढ़ा के एग्जिट पर तमाम तरह के कयास लगाए गए। कभी कहा गया कि उनका मेकर्स के साथ झगड़ा हुआ तो कभी यह कहा गया कि शैलेश लोढ़ा ने अपने नए शो के कारण 'तारक मेहता' को अलविदा कहा, लेकिन अब एक चौंकाने वाली खबर आई है। खबर है कि शैलेश लोढ़ा को मेकर्स ने अभी तक उनके बकाया पैसे नहीं दिए हैं, जबकि उन्हें शो छोड़े हुए छह महीने बीत चुके हैं।
Sanjay Dutt: 'थलपति 67' में हुई संजय दत्त की धमाकेदार एंट्री, संजू बाबा ने इतने करोड़ में साइन की फिल्म!
3 of 4
शैलेश लोढ़ा
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शैलेश लोढ़ा ने 'तारक मेहता' इसलिए छोड़ा क्योंकि उनका मेकर्स के साथ झगड़ा हो गया था। शैलेश लोढ़ा शो में खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे, इसलिए उन्होंने बिना किसी नोटिस दिए शो छोड़ दिया। यह पहली बार नहीं हुआ है, जब मेकर्स ने किसी का पेमेंट करने में इतनी देरी की हो। खबरों के मुताबिक, शो छोड़ने के बाद मेकर्स ने नेहा के भी पैसे नहीं दिए थे।
Kabir Khan: फिल्म सेट पर कबीर खान का अपमान करते थे सलमान खान? निर्देशक ने किया खुलासा
4 of 4
शैलेश लोढ़ा
- फोटो : social media
बता दें कि शैलेश लोढ़ा बेसब्री से अपने पैसे मिलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन प्रॉड्यूसर असित मोदी इस पर कोई ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। शैलेश लोढ़ा ने अप्रैल 2022 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा कह दिया था।