'स्त्री 2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये साल बॉलीवुड फिल्मों के लिए अब तक उतना बेहतर नहीं रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के सूखे को खत्म कर सकती है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का हाल में ही ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिससे साफ हो गया था कि फिल्म में दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है।
Stree 2 Song Out: जारी हुआ 'स्त्री 2' का गाना 'आज की रात', अपनी अदाओं से तमन्ना भाटिया ने मचाई तबाही
अब निर्माताओं ने फिल्म का एक गाना भी रिलीज कर दिया है, जिसमें तमन्ना भाटिया तबाही मचाती नजर आ रही हैं। गाने का शीर्षक आज की रात है। इस गाने में तमन्ना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'स्त्री' फिल्म में चंदेरी के लोगों को स्त्री का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार सरकटे के रूप में नई मुसीबत सामने आ चुकी है। कुल मिलाकर फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के बीच फिल्म का उत्साह बढ़ाने में कामयाब रहा था। अब निर्माताओं ने फिल्म का एक गाना भी रिलीज कर दिया है, जिसमें तमन्ना भाटिया तबाही मचाती नजर आ रही हैं। गाने का शीर्षक आज की रात है। इस गाने में तमन्ना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
'स्त्री 2' में मूल फिल्म के सभी प्रमुख कलाकार अपनी भूमिका को दोहराते नजर आने वाले हैं। इनमे राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पकंज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी शामिल हैं। इस बार इनके सामने सरकटे के रूप में नई मुसीबत पीछे पड़ी है, जिससे पूरा गांव बचने का रास्ता ढू्ंढ रहा है। ट्रेलर में बताया गया है कि सरकटे ने ही वेश्या को मारकर स्त्री बनाया था।
Dhanush: धनुष ने बताया खुद को आउटसाइडर, 'रायन' की रिलीज से पहले आलोचनाओं में घिरे सुपरस्टार
बीते दिनों श्रद्धा कपूर ने पोस्ट साझा कर ट्रेलर लॉन्च की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्रेलर साझा करते हुए लिखा था, 'ये रहा ट्रेलर! भारत का सबसे प्रतीक्षित गैंग चंदेरी के नए आतंक से लड़ने के लिए वापस आ गया है! इस साल की सबसे बड़ी हॉरर कॉमेडी फिल्म देखने के लिए तैयार रहिए'। बता दें कि यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।
ब्लैक ब्यूटी बन फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराती दिखीं जान्हवी
बताते चलें कि 'स्त्री' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया था। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान और राज एंड डीके ने मिलकर किया था। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। इस हॉरर-कॉमेडी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 25 करोड़ में बनी फिल्म ने 180 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
Salman Khan: 'लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने की मुझे मारने की कोशिश', गोलीबारी मामले में बोले सलमान खान