बिग बॉस टेलीविजन का सबसे विवादित और पसंदीदा रियलिटी शो है। इसके नए सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की धमाकेदार शुरुआत होने जा रही है, जिसे लेकर निर्माताओं ने खुलासा किया है कि इस सीजन को सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करेंगे। हालांकि, बिग बॉस के होस्ट की गद्दी पर प्रशंसक सलमान खान को ही देखना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा हुआ है कि सलमान खान की जगह बॉलीवुड के अन्य सितारों शो होस्ट किया है। चलिए ऐसे में आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे, जो बिग बॉस के होस्ट की गद्दी पर बैठ चुके हैं।
2 of 7
अरशद वारसी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी की। बहुत कम लोगों को याद होगा कि जब बिग बॉस का पहला शो 3 नवंबर 2006 को सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ था, तब अरशद वारसी इसके पहले होस्ट थे। चूंकि शो का पहला सीजन था, इसलिए दर्शकों के बीच यह खूब लोकप्रिय हुआ। इस सीजन में बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय विजेता बने थे।
Bhul Chuk Maaf: वाराणसी में शुरू होगी 'भूल चूक माफ' की शूटिंग, शेड्यूल के लिए सेट पर पहुंचे राजकुमार-वामिका
3 of 7
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम @theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी बिग बॉस की दूसरी होस्ट थीं। वे पहले ही सेलिब्रिटी बिग ब्रदर 5 यूके में भाग ले चुकी थीं। इस वजह से उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ और ऐसे में निर्माताओं ने इस बात बिग बॉस के होस्ट बनने की जिम्मेदारी शिल्पा शेट्टी के कंधों पर डाल दी। अरशद वारसी अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त थे, ऐसे में वे बतौर होस्ट वापसी नहीं कर पाए, फिर उनकी जगह शिल्पा ने कमान संभाली।
4 of 7
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ बच्चन बिग बॉस के तीसरे होस्ट थे। जब यह खबर आई थी तो कहा गया था कि रियलिटी टीवी शो वाकई हर सीजन के साथ बड़ा और बेहतर होता जा रहा है। बिग बी का शो होस्ट करने का अपना अलग अंदाज था। इस सीजन की टीआरपी अच्छी गई थी। यह सीजन आज भी यादगार बना हुआ है।
5 of 7
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान बिग बॉस के साथ चौथे सीजन में जुड़े। उन्होंने बिग बॉस 4 में होस्ट के गद्दी संभाली और शो की जान बन गए। सलमान खान ने शो की लोकप्रियता को आसमान तक पहुंचा दिया और टीआरपी भी अच्छी होने लगी। सलमान ने इसके बाद लगातार कई सीजन होस्ट किए।