दक्षिण भारतीय सिनेमा ने 'आरआरआर', 'बाहुबली', 'कंतारा', 'केजीएफ' और अन्य फिल्मों को आलोचकों की प्रशंसा के साथ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। 2024 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली कई रोमांचक और बड़े बजट वाली तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों की एक बड़ी लाइनअप भी है। आइए इस साल की बहुप्रतीक्षित साउथ फिल्मों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 6
पुष्पा 2
- फोटो : @PushpaMovie एक्स अकाउंट
'पुष्पा' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। दर्शकों ने इसके कलाकारों के प्रदर्शन और दिलचस्प कहानी को भी सराहा। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए अल्लू अर्जुन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 भी जीता। इसका सीक्वल 'पुष्पा 2' 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगा।
3 of 6
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम'
- फोटो : एक्स @archanakalpathi ·
'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' में दलपति विजय दोहरी भूमिका में हैं। वहीं इसने प्रशांत, प्रभु देवा, मोहन, जयराम, स्नेहा, लैला, अजमल अमीर, मीनाक्षी चौधरी, वैभव, योगी बाबू, प्रेमगी अमरेन और युगेंद्रन ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म ने 'लियो' की भारी सफलता के बाद दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 5 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
4 of 6
देवरा
- फोटो : एक्स@Devara
'देवरा' में जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। यह जूनियर एनटीआर की ब्लॉकबस्टर 'आरआरआर' के बाद बड़े पर्दे पर वापसी का भी प्रतीक है। 'देवरा' की कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इसकी झलक ने काफी हलचल पैदा कर दी है। यह फिल्म 27 सितंबर, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
5 of 6
गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysramcharan
एस शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' में राम चरण और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 2024 में रिलीज होने वाली है।