तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम 'गोट' की बॉक्स ऑफिस पर स्थिति डांवाडोल नजर आ रही है। बड़े बजट से बनकर तैयार हुई यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है, जिसकी वजह से फिल्म का कलेक्शन भी उतना अच्छा नहीं रहा है। आइए जानते हैं कि पांचवें दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
2 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म गोट का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है। विजय ने इस फिल्म में पिता-पुत्र की दोहरी भूमिका निभाई है। जबर्दस्त एक्शन के बावजूद लोगों को फिल्म की कहानी में कुछ नयापन नजर नहीं आया है, जिसका असर फिल्म के कलेक्शन पर भी नजर आ रहा है। पहले दिन इस फिल्म ने 44 करोड़ रुपये की कमाई की, जो बजट के हिसाब से ठीक-ठाक मानी जा सकती है।
3 of 5
फिल्म 'गोट'
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 42 फीसदी की गिरावट नजर आई। शुक्रवार को फिल्म ने 25.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने की पूरी कोशिश करते हुए 33.5 करोड़ रुपये बटोरे, लेकिन रविवार के दिन फिल्म के कारोबार में कुछ खास उछाल नहीं नजर आया।
4 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चौथे दिन इस फिल्म ने 34.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले सप्ताहांत में फिल्म का कारोबार लियो से काफी कम रहा। वहीं, अब मंडे टेस्ट में भी यह फिल्म पूरी तरह से फेल हो गई है। पांचवें दिन इस फिल्म ने महज आठ करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
5 of 5
गोट
- फोटो : इंस्टाग्राम- अयाज खान
इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 145.75 करोड़ रुपये हो गई है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कम कमाई की वजह से अब गोट पर फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है।
Actress Action: आलिया से पहले ये अभिनेत्रियां ले चुकी हैं एक्शन अवतार, फिल्मों में खून-खराबा किया है धुआंधार