विजय जोसेफ की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम फैंस के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रिलीज हो चुकी है। फिल्म में उनके साथ मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत, प्रभुदेवा, अजमल अमीर, योगी बाबू, तृषा कृष्णन, शिवकार्तिकेयन ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता विजयकांत को भी एआई के माध्यम से लोगों के बीच लाया गया है।
2 of 5
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम'
- फोटो : एक्स @archanakalpathi ·
तमिल सिनेमा में ऊंचा मुकाम रखने वाले विजय के फैंस के लिए यह फिल्म बहुत ही खास इसलिए भी है, क्योंकि यह उनकी आखिरी से ठीक पहले की फिल्म है। अपनी आखिरी फिल्म के बाद वह जल्द ही अभिनय से संन्यास लेकर पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं।
3 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय डबल रोल में नजर आए हैं। दलपति विजय के समर्थकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है, लेकिन समीक्षकों से फिल्म को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है। दक्षिण भारत में खासतौर पर तमिलनाडु में फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई की थी, लेकिन हिंदी पट्टी में यह फिल्म के कारोबार को तगड़ा झटका लगा है।
4 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल, हिंदी फिल्में प्रदर्शित करने वाले मल्टीप्लेक्स किसी भी फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने और ओटीटी पर आने के बीच कम से कम आठ हफ्ते का समय चाहते हैं, लेकिन गोट में यह समय अवधि कम है। परिणामस्वरुप फिल्म का हिंदी संस्करण देश के तीन बड़े मल्टीप्लेक्स चेन में रिलीज नहीं हो रहा है, जिससे इस फिल्म के हिंदी कलेक्शन पर भी गहरा असर देखने को मिलेगा।
5 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गोट के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो 300 करोड़ के आसपास के बजट से तैयार हुई इस फिल्म ने गुरुवार को 31.47 करोड़ रुपये की कमाई की है। बजट के हिसाब से फिल्म का पहले दिन का प्रदर्शन ठीक माना जा सकता है, लेकिन विजय की यह फिल्म स्त्री 2 के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ने में नाकाम साबित हुई है। अब इस फिल्म का भविष्य पहले सप्ताहांत के कुल कलेक्शन पर निर्भर करेगा।
Arslan Goni: 'आप कुछ ऐसा कर रहे, जिससे किसी को ठेस नहीं पहुंच रही', सुजैन के साथ अपने रिश्ते पर बोले अर्सलान