साउथ सुपरस्टार अजीत एक्टिंग के अलावा बाइक राइड का भी शौक रखते हैं, यही वजह है कि वह इस समय वर्ल्ड बाइक टूर पर हैं। इस समय अभिनेता नेपाल में डेरा डाले हुए हैं और जल्द ही भूटान से अपनी यात्रा पूरी करने के बाद भारत लौटेंगे। इस टूर के बीच अभिनेता सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने साथी राइडर सुगत सतपति को बीएमडब्ल्यू एडवेंचर सुपरबाइक गिफ्ट की है। सोशल मीडिया पर बाइक की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
Ajith Kumar: साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार ने साथी बाइकर को गिफ्ट की शानदार बाइक, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
अभिनेता की ओर से तोहफे में गिफ्ट की गई बाइक की कीमत 12 लाख रुपये बताई जा रही है। सुपरस्टार से इस तरह का गिफ्ट पाकर सुगत काफी खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। तस्वीरें साझा करते हुए सुगत ने लिखा कि वह अजीत से तब मिले जब वे एक साथ पूर्वोत्तर की यात्रा कर रहे थे।
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने 'ब्लडी डैडी' को ओटीटी पर रिलीज करने का बताया कारण, एक्शन सीन्स का भी किया खुलासा
उन्होंने आगे बताया कि अभिनेता ने उनसे नेपाल और भूटान की यात्रा में शामिल होने का वादा किया था। उन्होंने अभिनेता को इस विशाल उपहार के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि अजित उनके लिए एक बड़े भाई की तरह हैं।
Brett Lee: कपिल शर्मा से मिलकर खुश हुए ऑस्ट्रेलियाई पूर्व गेंदबाज ब्रेट ली, कॉमेडियन से कर दिया यह खास वादा
View this post on Instagram
उन्होंने यह भी कहा कि वह बाइक की सवारी पर अजीत कुमार के साथ और अधिक मील साझा करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अजित अपनी अगली फिल्म 'विदा मुयार्ची' की शूटिंग के लिए निर्देशक मागीज थिरुमेनी के साथ तैयारी कर रहे हैं।
Bloddy Daddy Trailer Release: किलिंग मशीन बन शाहिद कपूर ने मचाया बवाल, ट्रेलर में दिखा एक्टर का खतरनाक अंदाज
इससे पहले, कहा जा रहा था कि अभिनेता अपनी 62 वीं फिल्म "एके 62" विग्नेश शिवन के साथ करने वाले थे, लेकिन रचनात्मक मतभेदों के कारण अजीत अब मागीज थिरुमेनी के साथ काम करेंगे। गौरतलब है कि अजीत को आखिरी बार बड़े पर्दे पर थुनिवु में देखा गया था। फिल्म में वह दमदार एक्शन करते नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था।
Adipurush Premier: पराक्रमी राम की यशगाथा के प्रीमियर का दिन बदला, दोनों शो हाउसफुल, बंद हुई टिकटों की बिक्री