फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: 400 करोड़ के पार हुई 'जेलर 2' की कमाई, वीकएंड के बाद 'उड़ता तीर' समेत बाकी फिल्मों का हुआ ये हाल

Tue, 27 Oct 2026 08:38 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 27 Oct 2026 08:38 AM IST
सार

  • Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच मुकाबला है। कमाई के मामले में 'जेलर 2' सबसे आगे है।
  • वहीं पुरानी फिल्म 'दृश्यम 3' कई नई फिल्मों पर भारी पड़ रही है।
  • इस खबर में जानिए 'उड़ता तीर', 'नई नवेली' और 'प्रहार' ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
jailer 2 vs udta teer box office collection on Monday know drishyam 3 total earning
जेलर 2, उड़ता तीर - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में लगी हुई हैं। हालांकि इन सबमें रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' अच्छी कमाई की है। वीकएंड के बाद पहले सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। 'उड़ता तीर' के कलेक्शन में पहले वीकएंड के बाद गिरावट देखने को मिल रही है। अजय देवगन की 'दृश्यम 3' भी सिनेमाघरों में मौजूदगी दर्ज करा रही है। जानिए 'नई नवेली', 'प्रहार' और 'पहला प्यार दूसरी बार' ने कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
jailer 2 vs udta teer box office collection on Monday know drishyam 3 total earning
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
'उड़ता तीर' ने दर्ज कराई मौजूदगी
  • आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' ने पहले वीकेंड पर अच्छी कमाई की।
  • मगर वीकएंड पर इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। फिल्म की कमाई आधे से भी कम हो गई।
  • रविवार यानी तीसरे दिन इसने 8.20 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • सोमवार को इसकी कमाई घट कर 3.15 करोड़ रुपये रह गई।
  • फिल्म का टोटल कलेक्शन 22.70 करोड़ रुपये हो गया। 
jailer 2 vs udta teer box office collection on Monday know drishyam 3 total earning
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
जारी है 'जेलर 2' की कमाई
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को इसके कलेक्शन में मामूली गिरावट आई है। 11वें दिन यानी रविवार को इसने 25.70 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे सोमवार को फिल्म ने 9.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इस फिल्म का कुल कलेक्शन 408.21 करोड़ रुपये हो गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
jailer 2 vs udta teer box office collection on Monday know drishyam 3 total earning
फिल्म नई-नवेली - फोटो : एक्स
'नई नवेली' की कमाई में कितनी हुई बढ़ोतरी
  • यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' 16 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  • इसने दूसरे रविवार को 95 लाख रुपये का कारोबार किया था।
  • 11वें दिन इस फिल्म ने 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 
  • फिल्म का टोटल कलेक्शन 24.95 करोड़ रुपये हो गया है। 
  • कह सकते हैं कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।
विज्ञापन
jailer 2 vs udta teer box office collection on Monday know drishyam 3 total earning
प्रहार फिल्म रिव्यू - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'प्रहार' का क्या है हाल?
राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' की बॉक्स ऑफिस पर कमाई घटी है। फिल्म ने रविवार को 1.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। दूसरे सोमवार को इसने 45 लाख रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही इस फिल्म की कुल घरेलू नेट कमाई 20.55 करोड़ रुपये हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed