फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Celebs: विलेन का रोल निभाने के बावजूद फैंस के दिल में बसे ये साउथ सितारे, पर्दे पर दिखाई खूंखार खलनायकी

Fri, 19 May 2023 11:54 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 19 May 2023 11:54 AM IST
विज्ञापन
South Stars Loved by Audience for playing Villain Role prakash raj Vijay Sethupathi Ashish Vidyarthi Suman
साउथ सितारे - फोटो : अमर उजाला

साउथ फिल्मों और कलाकारों का डंका देश ही नहीं दुनिया भर में बज रहा है। साउथ सुपरस्टार्स की दीवानगी फैंस के सिर चढ़ कर बोलती है। फिल्मों में हीरो का किरदार निभाने वाले अभिनेता दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। इस मामले में फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता भी पीछे नहीं हैं। भले ही वह अभिनेता फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभाते हों, लेकिन अपनी दमदार अदाकारी के दम दर्शकों को खुश करते हैं और उनका प्यार हासिल करते हैं। चलिए जानते हैं उन अभिनेताओं के बारे में, जो फिल्मों में विलेन का रोल निभाने के बावजूद फैंस का दिल जीत लेते हैं।

South Stars Loved by Audience for playing Villain Role prakash raj Vijay Sethupathi Ashish Vidyarthi Suman
प्रकाश राज - फोटो : social media

प्रकाश राज
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है अभिनेता प्रकाश राज का। आज वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने दमदार अदाकारी के दम पर साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाई है। प्रकाश राज अब तक 400 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। प्रकाश ने अपने अभिनय से खलनायकी को एक अलग आयाम दिया है। वह साउथ फिल्मों से लेकर हिंदी की 'सिंघम' और 'वॉन्टेड' जैसी फिल्मों में दमदार विलेन का रोल निभाने के लिए चर्चा बटोर चुके हैं। वह अपनी खलनायकी के बाद भी फैंस के दिल में बसते हैं।

South Stars Loved by Audience for playing Villain Role prakash raj Vijay Sethupathi Ashish Vidyarthi Suman
विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

विजय सेतुपति
इस लिस्ट में अगला नाम आता है विजय सेतुपति का। विजय ने तमिल सिनेमा 'नादुवुला कोंजम पकाथा कानोम' में मुख्य भूमिका निभाई। एक खलनायक के रूप में उन्होंने पहली नकारात्मक भूमिका 'विक्रम वेधा' में निभाई थी। फिल्म में एक गैंगस्टर वेधा के रूप में विजय सेतुपति के शानदार अभिनय ने उन्हें बहुत प्रशंसा दिलाई और उन्हें कई नकारात्मक भूमिकाओं की पेशकश की गई। वह अब भारतीय फिल्म फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं और लोग उन्हें दोनों भूमिकाओं के लिए पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
South Stars Loved by Audience for playing Villain Role prakash raj Vijay Sethupathi Ashish Vidyarthi Suman
आशीष विद्यार्थी - फोटो : सोशल मीडिया

आशीष विद्यार्थी
अभिनेता आशीष विद्यार्थी भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक आशीष किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। नेगेटिव किरदारों में उन्होंने अपने अभिनय से एक अलग छाप छोड़ी है। साउथ की फिल्मों में नेगेटिव रोल के लिए पहचाने जाने वाले आशीष ने 'द्रोहकाल' फिल्म से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने के बाद भी वह फैंस के दिलों पर राज करते हैं।

विज्ञापन
South Stars Loved by Audience for playing Villain Role prakash raj Vijay Sethupathi Ashish Vidyarthi Suman
actor suman - फोटो : insta

सुमन
अभिनेता सुमन भी उन अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं, जो अपनी खलनायकी के दम पर फैंस के दिल पर राज करते हैं। उन्हें साउथ के साथ हिंदी सिनेमा में भी जाना जाता है। रजनीकांत की फिल्म शिवाजी में खलनायक की भूमिका निभाने वाली सुमन अपने अभिनय से छा गए थे। इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'गब्बर इज बैक' में एक भ्रष्ट राजनीतिज्ञ का किरदार निभाया था। अपनी नकारात्मक भूमिका के साथ हर बार वह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed